फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Marketing should be arranged in the district itself, farmers should get benefits

जिले में ही हो मार्केटिंग की व्यवस्था, किसानों को मिले लाभ

Tue, 01 Jun 2021 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Marketing should be arranged in the district itself, farmers should get benefits
वाराणसी। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में सोमवार को ऑनलाइन राज्य स्तरीय खरीद उत्पादकता गोष्ठी हुई। इसमें किसानों की तमाम सुविधाओं और संसाधनों को उपलब्ध कराने और मजबूत बनाने के लिए एफपीओ के गठन, दलहन व तिलहन के क्षेत्रफल को बढ़ाने, ड्रिप सिंचाई का उपयोग करने, जैविक खेती अपनाने, पराली प्रबंधन कर इससे कंपोस्ट बनाने, मशीनरी बैंक स्थापित करने, फसल प्रदर्शनी को अधिक से अधिक किसानों को दिखाने, प्रोडक्शन के साथ जिले में ही मार्केटिंग की व्यवस्था होने आदि पर जोर दिया गया। जून और जुलाई के मौसम मत्स्य पालकों को 1500-1500 रुपए मासिक आर्थिक सहायता देने पर भी चर्चा हुई। गोष्ठी में राज्य मंत्री कृषि लाखन सिंह राजपूत, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ देवेश चतुर्वेदी सहित, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित कृषि, पशुपालन, मत्स्य, विद्युत, सिंचाई व उद्यान विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed