फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Market close only formality

बंद की सिर्फ रस्म अदायगी

Sat, 18 Apr 2015 02:15 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Market close only formality

वाराणसी। एक लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी की खरीदारी पर ग्राहकों के लिए पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में शुक्रवार को सराफा कारोबारियों के बंद का असर मिला-जुला रहा। थोक मंडी सुड़िया, ठठेरी बाजार की आधी दुकानें बंद रहीं तो आधे से अधिक प्रतिष्ठानों के कारोबारी आम दिनों की तरह अपने व्यवसाय में व्यस्त रहे।

विज्ञापन

 जिन कारोबारियों ने अपनी दूकानें बंद रखी थीं, दोपहर में पीएम के संसदीय कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के बाद वे भी अपने-अपने प्रतिष्ठान के शटर उठाकर कारोबार में जुट गए। लिहाजा बंद का असर व्यापक नहीं दिखा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के बंदी के आह्वान पर सुबह 11 बजे सुड़िया में बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी एकत्र और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कारोबारियों का कहना था कि यह नियम कतई नहीं लागू होने देंगे, भले आंदोलन करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 नारेबाजी करते हुए कारोबारी रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अपने कारोबार में जुट गए। इसके चलते बंद का व्यापक असर मंडियों में नहीं दिखा। थोक मंडी सुड़िया व ठठेरी बाजार की करीब 50 फीसद से अधिक दूकानें खुली थीं।
 अपराह्न दो बजे के बाद जो प्रतिष्ठान बंद थे, वह भी खुल गए। रेशम कटरा, गोविंदपुर, नारियल बाजार व छत्तातले में बंदी का कोई असर नहीं दिखा। शहर के ब्रांडेड शोरूम से लेकर कोदई चौकी की सराफा की दूकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं।

 कारोबारियों ने कहा कि एक लाख रुपए से अधिक के सोना-चांदी की खरीदारी पर ग्राहकों के लिए पैन कार्ड अनिवार्य कर देने से थोक कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा। थोक कारोबारियों को सेल इन्वायस की जगह टैक्स इन्वायस देना होता है। प्रदर्शन में सतनाम सिंह धुन्ना, प्रभुशंकर सेठ, प्रद्युमभन अग्रवाल, नारायण दास सराफ, राजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, देवकांत वर्मा, रवि सराफ आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed