फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   market

कम बजट में फिट आकर्षक डायनिंग टेबल व सोफा सेट

Fri, 23 Oct 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
market
वाराणसी। कोरोना काल में सुस्त चल रहे फर्नीचर कारोबार ने नवरात्र में रफ्तार पकड़ ली है। ग्राहक आकर्षक छूट और ऑफर स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। कम बजट में एक से बढ़कर एक सोफा और आकर्षक डायनिंग टेबल की सबसे अधिक बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही नवरात्र में बहुत से लोग कार्यालय और दुकानों की ओपनिंग कर रहें हैं तो टेबल और कुर्सी की भी मांग काफी बढ़ी है। शहर के जंगमबाड़ी, मलदहिया, लहरतारा, नदेसर, सिगरा अन्य वरुणापार इलाकों के फर्नीचर बाजार में रंगत छाई हुई है। 8 से 15 हजार में सोफा सेट और 10 से 15 हजार में डायनिंग टेबल, 2 से 5 हजार में सेंट्रल टेबल की बिक्री अधिक हो रही है। वहीं संक्रमण से बचाव को लेकर बहुत से फर्नीचर शो रूम संचालक होम डिलिवरी की सुविधा भी दे रहे हैं। ऑनलाइन कंपनियों की तर्ज पर फर्नीचर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शादी विवाह से जुड़े लोग कर रहे अधिक खरीदारी
पूर्वांचल की सबसे बड़ी फर्नीचर की मंडी जंगमबाड़ी और मलदहिया में है। यहां पूर्वांचल सहित बिहार के विभिन्न जिलों के खरीदार पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक खरीदारी शादी विवाह की तैयारियों में जुटे लोग कर रहे हैं। बेड, शृंगार दान, सोफा, डायनिंग टेबल, सेंट्रल टेबल और कुर्सियां की अधिक बिक्री हो रही है। सभी फर्नीचर पर 20 से 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेडिंग सीजन और दुकानों सहित कार्यालय खोलने वाले लोग अधिक खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों को संक्रमण से बचाव के साथ सुविधा दी जा रही है। बाजार में उत्साह है। -कौशिक फिलिप, प्रबंधक, स्टाइल स्पा फर्नीचर, सोनिया
नवरात्र में माहौल अच्छा है, खरीदारी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सोफा सेट और डायनिंग टेबल की खरीदारी अधिक हो रही है। ग्राहकों को आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। -संदीप बरनवाल, अधिष्ठाता, शॉपर्स मॉर्ट

ग्राहकों को घर बैठे सुविधाएं दी जा रही है। संक्रमण को देखते हुए फोन पर बुकिंग और डिलिवरी की सुविधा दी जा रही है। इस समय कम बजट में सोफा और डायनिंग टेबल की बिक्री अधिक है।-मयंक अग्रवाल, अधिष्ठाता, आरआर एजेंसी फर्नीचर, लहरतारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed