{"_id":"60d0f6418ebc3e32351b9280","slug":"market-buzzing-with-shopping-the-faces-of-shopkeepers-blossomed-varanasi-news-vns596153346","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी से बाजार गुलजार, दुकानदारों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी से बाजार गुलजार, दुकानदारों के खिले चेहरे
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच सोमवार को रात नौ बजे तक बाजार गुलजार रहे। शहर के चौराहों और चाय की अड़ियों पर दो घंटे अधिक बैठकी हुई तो दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए। दुकानों को दो घंटे अधिक समय मिलने से व्यापारियों में राहत मिली। वहीं रात नौ बजे के बाद दुकानों को बंद कराने के लिए पुलिस ने बाजारों और कालोनियों में गश्त भी की। कुछ बाजारों में शटर डाउन करके भी आधे घंटे अधिक तक बिक्री जारी रही, हालांकि ऐसे दुकानें मुख्य सड़क पर नहीं मिलीं। अर्दली बाजार, भोजूबीर, पांडेयपुर, पहड़िया और सिगरा, रथयात्रा, मलदहिया, लहुराबीर सहित अन्य इलाकों में रात तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही। जहां घड़ी की सूई नौ पर पहुंची कि अधिकतर दुकानदारों ने अपने-अपने शटर डाउन किए और मुस्कुराते हुए घर की ओर लौटे।
कोरोना दूसरी लहर में 29 अप्रैल से दुकानें बंद थी और मई माह तक दुकानों पर ताला ही लगा रहा। सिर्फ आवश्यक सेवाओं के तहत दुकानें खुली रहीं। एक जून से धीरे-धीरे बाजार खुले तो दुकानों की समयावधि भी बढ़ाई गई। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि दुकानें खुल रही हैं तो व्यापारियों को यह भी ध्यान रखना होगा कि कोरोना गया नहीं है। कोविड प्रोटोकॉल का सभी व्यापारी पालन करें।
बजा सायरन, पुलिस ने किया चक्रमण
रात नौ जैसे ही बजे कि इलाकाई पुलिस भी बाजार में गश्त पर निकल गई। कहीं दुकानें खुली मिली तो बंद कराने की चेतावनी दी तो कहीं खुद व्यापारियों ने खुद से ही साढ़े आठ बजे ही दुकान बंद कर घर लौट गए। गलियों और कालोनियों में भी पुलिस सायरन बजाते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए चक्रमण करती रही।