फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Markandeya Mahadev Temple will be change into golden temple in varanasi

काशी का तीसरा स्वर्ण मंदिर: मार्कंडेय महादेव का शिखर कराया जाएगा स्वर्ण मंडित, लागत आएगी एक करोड़

Tue, 06 Jul 2021 12:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Jul 2021 12:06 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर और संत रविदास मंदिर के बाद मार्कंडेय महादेव तीसरा मंदिर होगा, जिसके शिखर स्वर्ण मंडित होंगे। धार्मिक ट्रस्ट के सहयोग से यह किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि साढ़े तीन करोड़ की लागत से अतिथि गृह भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Markandeya Mahadev Temple will be change into golden temple in varanasi
मारकंडेय महादेव मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काशी में मार्कंडेय महादेव मंदिर तीसरा स्वर्ण मंदिर होगा। धार्मिक ट्रस्ट के सहयोग से एक करोड़ रुपये की लागत से मंदिर के शिखर को स्वर्ण मंडित किया जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और संत रविदास मंदिर के बाद मार्कंडेय महादेव तीसरा मंदिर होगा, जिसके शिखर स्वर्ण मंडित होंगे। यह जानकारी सोमवार को डाक बंगले में आयोजित चौपाल में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने दी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मार्कंडेय महादेव मंदिर प्रांगण के पास डाक बंगले की भूमि पर साढ़े तीन करोड़ की लागत से अत्याधुनिक अतिथि गृह का निर्माण किया जाएगा। अतिथि गृह का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर की मौजूदगी में राजस्व विभाग से जमीन के सीमांकन का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्कंडेय महादेव को विश्व के पटल पर ले जाकर यहां के धार्मिक व पौराणिक स्थल पर्यटन के रूप में विकसित करना है। इससे यहां लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन


बीएचयू के प्रो. राकेश उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के निर्देशन में दिल्ली व बागपत की एक धार्मिक ट्रस्ट के सहयोग से एक करोड़ रुपये की लागत से मार्कंडेय महादेव का स्वर्ण शिखर बनेगा। शिखर तांबे का होगा, जिस पर सोने का पानी चढ़ा होगा। स्वर्ण शिखर समिति में उपजिलाधिकारी सदर के साथ डॉ. राकेश उपाध्याय व मंजीत सिंह होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर समिति जमीन देगी तो वैदिक गुरुकुल यज्ञशाला भी बनेगी। इसके संचालन के लिए चंद्रावती से जुड़े जैन स्वावलंबी इच्छुक हैं। सत्यसांई के उत्तराधिकारी मधुसूदन सांई के ट्रस्ट काशी में अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराना चाहती है। जिसमें दवा व इलाज मुफ्त होगा। इसके लिए पांच एकड़ जमीन तलाश की जा रही है। मार्कंडेय महादेव मंदिर में केंद्रीय मंत्री ने जलाभिषेक कराया। इस मौके पर भोलानाथ उपाध्याय, जयप्रकाश पांडेय, आशीष दुबे, मंजीत सिंह, राम जी मौर्य, लक्ष्मण सिंह, पंकज त्रिपाठी, घनश्याम सिंह, प्रियांशु मिश्रा आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed