फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Markandeya Mahadev's court illuminated with 1.25 lakh lamps

सवा लाख दीपों से रोशन हुआ मार्कंडेय महादेव का दरबार

Sat, 20 Nov 2021 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Markandeya Mahadev's court illuminated with 1.25 lakh lamps
देव दीपावली पर कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट से गंगा गोमती संगम घाट तक सवा लाख दीपों से जगमगा उठा। मां जाह्नवी प्रज्ञा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर से ही दीपक सजाने, बाती रखने और तेल डालने के कार्य में बच्चे और महिलाएं लए गईं।
विज्ञापन

शाम होते ही दीप प्रज्वलन प्रारंभ हुआ और देखते ही देखते लगभग एक किलोमीटर लंबा गंगा गोमती का तट दीपों से जगमगाने लगा। दूर दराज से हजारों की संख्या में आए भक्तों ने मार्कंडेय महादेव धाम में दर्शन करके दीप दान किया। हजारो दीपकों के प्रवाहित किये जाने से गंगा की छवि और आकर्षक हो गई थी। मां गंगा का पूजन कर आरती की गई। गंगा तट पर भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम वाराणसी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं, कैथी स्थित छोटा शिवाला घाट पर भी स्थानीय युवकों द्वारा आकर्षक दीप मालाएं सजाईं गईं।
विज्ञापन

देव दीपावली पर दीयों से जगमग हुआ वरुणा घाट
सेवापुरी। पंचक्रोशी मार्ग पर रामेश्वर वरुणा घाट शुक्रवार को गोधूलि बेला में 5100 दीयों से जगमगा उठा। मंत्रोच्चार, शंख, घड़ी, डमरू व नगाड़े सहित वरुणा की जय-जयकार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। हजारों दीपों की मद्धिम रोशनी वरुणा नदी में उभरता नयनाभिराम दृश्य जैसे लग रहा था कि जमीं पर सितारे उतर आये हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपों से सजा वनस्पति दरबार
दानगंज। नियार स्थित वनस्पति मंदिर का शृंगार किया गया। मंदिर को दीयों और लाइटिंग से सजाया गया। गोमती के किनारे गोमती के घाट पर हजारों दीपक जगमग हुए। क्षेत्रीय महिला और पुरुषों ने गोमती के किनारे दीप प्रज्वलन कर सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed