फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Marathi colors spread 1700 meter long procession of Lalbaug King invited to come again

Varanasi News: लालबाग के राजा की 1700 मीटर लंबी शोभायात्रा में बिखरे मराठी रंग, फिर आने का दिया न्योता

Wed, 11 Sep 2024 11:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 11:27 PM IST
सार

Varanasi News: लाल बाग के राजा को बुधवार को भव्य तरीके से विदाई दी गई। इस दौरान पूरा आयोजन मराठी रंग में रंग गया। ढोल-नगाड़ों और श्रीगणेश के उद्घोष के साथ लक्ष्मीकुंड में प्रतिमा का विसर्जन हुआ।

विज्ञापन
Marathi colors spread 1700 meter long procession of Lalbaug King invited to come again
प्रतिमा विसर्जन को जाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिनों तक काशीवासियों को दर्शन देने के बाद लालबाग के राजा को बुधवार को विदाई दी गई। 1700 मीटर लंबी विसर्जन शोभायात्रा के दौरान काशी में मराठी रंगत नजर आई। गणपति बप्पा मोरया... का जयघोष करते हुए भक्तों की टोली साथ-साथ चल रही थी। लक्ष्मीकुंड में विसर्जन के साथ ही प्रथम पूज्य को अगले साल फिर से आने का न्योता दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का समापन हुआ। ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी से मराठा समाज की ओर से भगवान गणपति की शोभायात्रा व विसर्जन यात्रा आरंभ हुई। धनंजय खुंटे महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना की। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संरक्षक संतोष पाटिल व अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी ने अपनी टीम के साथ लालबाग के राजा की पूजा और महाआरती की। 
विज्ञापन


महिला मंडल की स्मिता पाटिल ने श्रीगणेश जी को हल्दी और कुमकुम अर्पित कर सदा सुहागन का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी और कुमकुम लगाकर बधाई दी। पूजन के बाद विसर्जन यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




शोभायात्रा में महाराष्ट्र के तासगांव से आए अस्सी कलाकारों की टीम ने अपनी कला के विविध रंग बिखेरे। शोभायात्रा शेर वाली कोठी से प्रारंभ होकर चौक, बाबा काशी-विश्वनाथ धाम, बांस फाटक, गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा रोड होते हुए लक्ष्मी कुंड पहुंची।


श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के वरिष्ठ संरक्षक मानिक राव पाटिल, संरक्षक संतोष पाटिल, अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने टीम के साथ महाआरती की और साथ ही श्रीगणेश जी को अगले साल जल्द आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने भी आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed