{"_id":"65a8488b358266d6720ff2cf","slug":"map-will-also-be-made-of-citys-drainage-water-line-and-other-facilities-varanasi-news-c-20-vns1013-485428-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शहर के ड्रेनेज, वाटर लाइन सहित अन्य सुविधाओं का भी बनेगा मैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शहर के ड्रेनेज, वाटर लाइन सहित अन्य सुविधाओं का भी बनेगा मैप
विज्ञापन
गंगा घाट से लेकर शहर की सड़कों, ड्रेनेज, वाटर लाइन और अन्य सुविधाओं का 3डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन तैयार किया जाएगा। ऐसा करने वाला वाराणसी पूरे देश का पहला शहर होगा। लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग (लिडार) तकनीकी के माध्यम से मैप तैयार कराया जाएगा। नौ महीने में पूरी होने वाली परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की बैठक बुधवार हो हुई।
स्मार्ट सिटी के सीईओ अक्षत वर्मा ने बताया कि डिजिटल ट्विन काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से इंटिग्रेट किया जाएगा तथा इसके माध्यम से जलकल,नगर निगम, विकास प्राधिकरण, जल निगम आदि संस्थाओं की कार्य प्रणाली सुदृढ़ होगी। ठोस अपशिष्ठ, ट्रैफ़िक, जलवितरण तथा सीवरेज प्रणाली का प्रबंधन सुनियोजित किए जाने में सहयोग मिलेगा। वाराणसी में भीड़-प्रबंधन के लिए हीट-मैप तथा थर्मोग्राफिक रियल टाइम डेटा भी संकलित किया जाएगा। मैप में 50 से अधिक लेयर-वार मैप संकलित किया जाएगा। इसमें शहर के समस्त ड्रेनेज एवं वाटर पाइपलाइन, स्ट्रीट लाइट, शौचालय एवं पेयजल, वार्ड-सीमा आदि का विवरण होगा। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन, मुख्य अभियंता-नगर निगम मोइनुद्दीन और विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।