{"_id":"65ae21fd0e30b96df50aea44","slug":"many-people-injured-in-firing-and-fighting-in-jaunpur-2024-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मामूली विवाद को लेकर चली गोली, लाठी-डंडे से बोला हमला, एक ही परिवार के सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मामूली विवाद को लेकर चली गोली, लाठी-डंडे से बोला हमला, एक ही परिवार के सात लोग घायल
Mon, 22 Jan 2024 01:41 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:41 PM IST
सार
मामला सरपतहां थाना क्षेत्र के सेखाई गांव का है। घर के बाहर दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को लेकर शख्स ने पुलिस को सूचना दी तो दबंग लोगों ने नाराज होकर उसके पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से पीटने के साथ ही फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
jaunpur news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के सेखाई गांव में सोमवार को मामूली विवाद में गोली चल गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। घटना का कारण बताया जा रहा है कि दो पक्ष एक व्यक्ति के घर के सामने विवाद कर रहे थे, इन्होंने वहां से हटा दिया। इसी बात को लेकर दर्जभर दबंगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
सरपतहां थाना क्षेत्र के सेखाई गांव में रविवार की देर शाम राममिलन के घर के सामने अगल-बगल गांव के कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे। इसी बीच राममिलन के पुत्र नंदकिशोर पहुंचे। विवाद का विरोध करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी थी। इसी बात को लेकर राममिलन यादव के घर पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक दर्जन से अधिक लोग लाठी, डंडा असलहा लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
ये लोग हुए घायल
दर्जनभर से अधिक लोगों ने राममिलन के परिवार पर लाठी डंडे से हमला करते हुए कई राउंड गोली चलाई। इस घटना में गोली लगने से राममिलन यादव (58), नंदकिशोर यादव (36), अमरजीत यादव (40), अरविंद यादव (44), करिश्मा यादव (19), अनुराग यादव (18), अनुराग यादव (35) घायल हो गए।
विज्ञापन
दो की हालत गंभीर
सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां से सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इसमें राममिलन यादव व उसके पुत्र नंदकिशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
सूचना पर मौके पर सीओ हेमंत कुमार भी पहुंच गए। मौके पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। इस बाबत सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि घटना के बाद घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
सूचना पर मौके पर सीओ हेमंत कुमार भी पहुंच गए। मौके पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। इस बाबत सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि घटना के बाद घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।