फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many people injured due heavy rain Hail house collapse in purvanchal dist sonbhadra azmagarh bhadohi

पूर्वांचल में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जीवन अस्त-व्यस्त, घर हुए धराशायी और कई लोग घायल

Thu, 12 Mar 2020 03:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Mar 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
many people injured due heavy rain Hail house collapse in purvanchal dist sonbhadra azmagarh bhadohi
बारिश से गिरे घर और ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल के कई जिलों में बुधवार रात तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने से ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही हुई है। जिलों के कई गांवों में बड़ी संख्या में बिजली के खंभे धराशायी हो गए, वहीं बड़ी संख्या में पेड़ों के गिरने से पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंचा है। भदोही जिले में एक युवक की मौत हो गई। वहीं कई मवेशी भी मर गए।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत व आसपास के गांवों में सबसे अधिक तबाही हुई है। आंधी तूफान से कई घरों को नुकसान पहुंचा है, वहीं घरों पर पेड़ गिरने से घरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ कई लोग घायल हो गए। इसके अलावा कई मवेशियों की भी मौत हो गई है। साथ ही फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घोरावल क्षेत्र में सुबह से ही आसमान में बादल मंडरा रहे थे। देर शाम मौसम बिगड़ने के लक्षण दिखाई देने लगे। रात आठ बजते बजते अचानक तेज आंधी तूफान ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया और घोरावल के ग्रामीण इलाकों में भारी मात्रा में तबाही पहुंचा। विसुंधरी, तिलौलीकला, पेढ़, धुरकरी, मधका, धोवा, बहोरिका, इमलीपुर,सरंगा, नेवारी, सतौहा, बेलाही समेत दर्जनों गांवों में पेड़ों, बिजली के खंभों व घरों को काफी नुकसान पहुंचा है।

पेढ़ के ग्राम प्रधान सुभाष सिंह ने बताया कि पेढ़ व धुरकरी में करीब 100 पेड़ गिर पड़े हैं, 50 से अधिक बिजली के खंभे गिर पड़े हैं, वहीं 100 से अधिक घरों को नुकसान हुआ है। पेढ़ गांव में पुरुषोत्तम कुशवाहा का घर मकान गिरने व भारी मात्रा में फसल बर्बाद होने से लाखों का नुकसान पहुंचा है। पेढ़ व विसुंधरी के बॉर्डर पर 218 अनपरा से बड़ा वाला टावर पूरी तरीके से धराशायी हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल विनोद दूबे ने नुकसान का जायजा लिया। वहीं भाजपा के घोरावल मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे ने भी प्रभावित आधे दर्जन गांवों का जायजा लिया।

पेढ़ गांव में आंधी तूफान में घर पर पेड़ गिरने से गुलाब(65), अपनी पत्नी फूलवंती(60), पुत्र संजय(35) और अन्य परिजन ऊषा(25), किशन(8) व मुश्ताक अंसारी(30) घायल हो गए। वहीं विसुंधरी गांव में विजयनरायन सिंह(65), गंगा पांडे(65), प्रदीप(30), हीरा यादव(55), संतोष कुमार का 10 वर्षीय पुत्र घायल हो गए।

विसुंधरी ग्राम प्रधान कृष्णकुमार पाल ने बताया कि बुधवार रात आए आंधी तूफान से उनके गांव में भारी तबाही हुई है। यहां करीब 100 पेड़ गिरे हैं, दो दर्जन बिजली के पोल गिर पड़े हैं, वहीं करीब 120 घरों के दीवार गिर पड़े अथवा खपरैल टीन शेड उड़ गए और घर धराशायी हो गया। 

एसडीएम प्रकाशचंद्र ने बताया कि तहसील क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों में आंधी तूफान से नुकसान हुआ है। उन्होंने आंधी तूफान से प्रभावित आधे दर्जन गांवों का दौरा किया।उन्होंने क्षेत्रीय लेखपालों को निर्देश दिया है कि आंधी तूफान से प्रभावित गांवों का मुआयना कर ग्रामीणों व किसानों को हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट दें।

ज्ञानपुर(भदोही) नगर निवासी रवि सेठ पुत्र देवी सेठ (36) औराई कोतवाली में फॉलोवर का कार्य करता था। रात को खाना बनाने के बाद वह अपने घर जा रहा था। बुधवार की देर रात चक्रवाती तूफान और बारिश से बचने के लिए वह लाला नगर में एक गुमटी के किनारे खड़ा हो गया। इसी बीच ऊपर से पेड़ की डाल उसके सिर पर गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील थाना दीदारगंज के ग्राम पंचायत मुनव्वरपुर में रात में आए चक्रवात से दर्जनों घर जमींदोज हो गए। इस दौरान परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। ग्राम प्रधान नसीम ने अधिकारियों को सूचना दी और सभी को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed