{"_id":"60b670958ebc3e18515fe9be","slug":"many-people-died-by-lightning-in-purvanchal-district-in-varanasi-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में कहर : आंधी और बारिश के दौरान गिरी बिजली, सात की मौत, कई जगह गिरे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में कहर : आंधी और बारिश के दौरान गिरी बिजली, सात की मौत, कई जगह गिरे मकान
Wed, 02 Jun 2021 12:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:45 AM IST
सार
पूर्वांचल के जिलों में आंधी बारिश का कहर बरपा है। कई जिलों में बारिश की वजह से मकान भी ढह गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
पूर्वांचल में आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में मंगलवार को लगभग 11 बजे मौसम में अचानक बदलाव आ गया। कुछ देर आंधी चलने के बाद गरज-चमक के साथ आधे घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से चंदौली में 3, वाराणसी और जौनपुर में दो-दो को मिलाकर कुल 7 लोगों की मौत हो गई। बारिश के कारण हुई घटनाओं से जगह-जगह घंटों बिजली गुल रही तो तापमान गिरने से उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
चंदौली में नियामताबाद ब्लॉक के धरना गांव में विक्रम वनवासी (25), शहाबगंज के परासीकला गांव में भरत यादव(22) और सदर ब्लॉक के मद्धुपुर में बीरबल राम(55) की बिजली गिरने से जान चली गई। वाराणसी में कपसेठी थाने के बेलवा गांव में सुषमा चौहान(20), लोहता थाने के मंगलपुर गांव में साकिर अली(35) और जौनपुर में सुजानगंज थाने के भीलमपुर गांव में बसंत(14), सौरभ गुप्ता(14) की मौत हो गई।
विज्ञापन
चंदौली में 10 कच्चे मकान गिरने के अलावा हाईटेंशन तार टूटने, पोल गिरने, मऊ में बिजली तारों पर पेड़ गिरने से बिजली घंटों गुल रही। बलिया के नरहीं में एचटी तार टूटने के कारण एनएच 31 पर दो घंटे तक दो किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
Trending Videos
जौनपुर में जफराबाद के महरूपुर के पास हाईवे पर पेड़ गिरने से डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, इन दिनों मौसम में इस तरह का परिवर्तन होता रहता है।