फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many lakh Ayushman cards useless due to lack of KYC in Varanasi

Varanasi News: केवाईसी न होने से 1.30 लाख आयुष्मान कार्ड हो गए बेकार, गंभीर है वाराणसी का  हाल

Mon, 22 Apr 2024 09:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 09:55 PM IST
सार

Varanasi News: लोगों को इसकी जानकारी तब हो रही है, जब वह अस्पताल में इलाज के लिए कार्ड लेकर जा रहे हैं। यहां से यह कहकर लौटाया जा रहा है कि गोल्डेन कार्ड आधार से लिंक न होने की वजह से संबंधित कार्डधारक को लाभ नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन
many lakh Ayushman cards useless due to lack of KYC in Varanasi
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आयुष्मान योजना के 1.31 लाख लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड के बेकार होने का खतरा मंडरा रहा है। इसके पीछे केवाईसी अपडेट न होने (गोल्डेन कार्ड का आधार से लिंक न होना) मुख्य वजह है। इस तरह की शिकायतें सीएमओ कार्यालय पहुंच रही हैं। इस वजह से जरूरत पड़ने पर कार्डधारक को निशुल्क इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे सभी कार्डधारकों की सूची तैयार करवाई जा रही है। उन्हें आधार अपडेट कराने के साथ उसे गोल्डन कार्ड को आधार से लिंक कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर कुल 12,80,000 गोल्डेन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 11,49,000 कार्ड अब तक बनाए जा चुके हैं। नियमानुसार अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका लाभ लेने के लिए सभी कार्डधारकों को अपने गोल्डेन कार्ड को आधार से लिंक कराना जरूरी है। लेकिन, 1,31,000 कार्ड अभी तक आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं।

दस साल से पुराना है आधार कार्ड तो अपडेट कराना जरूरी

जिन लोगों के गोल्डेन कार्ड आधार से लिंक नहीं हैं, उनमें से अधिकांश लोगों के आधार कार्ड दस साल पहले के बने हैं। नियम के अनुसार दस साल से पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी हो गया है। हर दिन आधार सेवा केंद्रों पर लोग अपना आधार कार्ड अपडेट कराने पहुंच रहे हैं। इसमें मोबाइल नंबर के साथ ही थंब इंप्रेशन, फोटो, आंखों की रेटिना सहित कई जानकारी अपडेट की जाती है।

सीएमओ कार्यालय में हर महीने 10 से 12 शिकायत
जिन लोगों की केवाईसी अपडेट नहीं होती है, ऐसे लोगों को निशुल्क इलाज नहीं मिल पाता है। सीएमओ कार्यालय में हर महीने 10 से 12 लोग इस शिकायत को लेकर पहुंच रहे हैं। चेतगंज स्थित बाग बरियार निवासी एक वृद्ध महिला को भी केवल इस वजह से लाभ नहीं मिल सका कि उनका आधार अपडेट नहीं था।

14 अप्रैल को परिजन इस समस्या को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां से आधार अपडेट करवाने को कहा गया। जब इनका आधार अपडेट हो गया, तब इलाज निशुल्क हो सका।

बोले अधिकारी
जिले में 1.31 लाख ऐसे गोल्डेन कार्डधारक हैं, जिन्होंने केवाईसी अपडेट नहीं कराई है। अस्पताल में ऑनलाइन सत्यापन के दौरान इस तरह की समस्या हो रही है। विभाग की ओर से ऐसे सभी लोगों से आधार कार्ड को अपडेट करवाने की अपील की जा रही है। जिससे कि आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed