फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many indian people come from londan tommarrow

लंदन से कल आएंगे प्रवासी भारतीय

Sun, 17 May 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
many indian people come from londan tommarrow
वंदे भारत मिशन के तहत लंदन से 119 प्रवासी भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान 18 मई को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसे देखते हुए शनिवार को अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल व पर्यटन अधिकारियों ने एयरपोर्ट का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। इस दौरान प्रवासियों को एयरपोर्ट से होटलों तक पहुंचाने के लिए बसों को भी रिजर्व किया गया। वाराणसी सहित पूर्वांचल भर के प्रवासियों को एयरपोर्ट से सीधे होटलों में क्वारंटीन किया जाएगा। इसके पूर्व एयरपोर्ट पर ही यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्क्रीनिंग करेगी। शहर के चार होटलों में होटल रेडिसन, गंगेज ग्रैंड, त्रिदेव एवं होटल गार्डन इन जैसे तीन श्रेणियों के होटल रिड्यूस रेटस पर आरक्षित किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) अतुल कुमार ने इन होटलों का भी दोपहर में पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीन कैटेगरी में है होटलों के किराए
प्रवासियों को 14 दिनों तक होटलों में रहना है। इसके लिए उन्हें सूचित भी कर दिया गया और होटलों के किराए के बारे में भी जानकारी दे दी गई है। पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि पहले कैटेगरी में 3500, दूसरे में 2000 और तीसरे में 1000 रुपये रूम का किराया रखा गया है। सभी सिंगल रूम होंगे, परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग रूम में ठहरेंगे। यदि छोटा बच्चा है तो वह माता के साथ रह सकता है। किराए में ही खाना-पीना सब जुड़ा रहेगा। बीच-बीच में स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रवासियों की जांच करने होटलों में जाती रहेंगी।
विज्ञापन

प्रवासी भारतीयों के आगमन से पूर्व एयरपोर्ट पर बैठक
बाबतपुर। प्रवासियों के आगमन से पूर्व शनिवार को एयरपोर्ट ऑथॉरिटी और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों को धार दिया। बैठक में एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि लंदन से यात्री दिल्ली पहुचेंगे, दिल्ली से एयर इंडिया का विमान एआई 112 से 119 यात्रियों को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट आएगा। सभी यात्री उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के हैं। बैठक में सीआईएसएफ कमांडेंट सुब्रत झा, बड़ागांव पीएचसी अधिकारी शेर मोहम्मद, फूलपुर एसओ सनवर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed