वाराणसी में फंसे विदेशी नागरिकों से मिले डीएम, विदेश मंत्रालय की अनुमति के बाद ही भेजा जाएगा बाहर
वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को रोजमर्रा के खाद्यान्न सामग्री एवं वितरित कराए जा रहे भोजन की गुणवता एवं उसकी पैकेजिंग अच्छे स्तर की किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने सोमवार को जालान्स दुर्गाकुंड जाकर तैयार कराये जा रहे भोजन की प्रक्रिया देखी।
वहां की पाकशाला में पकाये जा रहे भोजन, उनकी पैकिंग तथा फूड पैकेट की कीमतों आदि की भी जानकारी ली। कनाडा, जर्मनी, स्वीटजरलैण्ड के विदेशियों से जिलाधिकारी ने भेंट वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को विभिन्न गेस्ट हाउसों में निरीक्षण कर वहां रूके विदेशी नागरिकों से मुलाकात की।
उन्होंने अस्सी घाट के पास गणेश शंकर मिश्रा गेस्ट हाउस व मुश्ताक हास्टल का निरीक्षण कर वहां विभिन्न देशों कनाडा, जर्मनी, स्वीटजरलैण्ड से आकर रूकने वाले पर्यटकों से पूछताछ की। गणेश शंकर मिश्रा गेस्ट हाउस में कुल 5 विदेशी नागरिक मिले।
जिनके द्वारा बताया गया कि उनमें से एक विदेशी पर्यटक को अपने देश जाना है जिसके लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति मिल गयी है तथा यहां पर उनको कोई समस्या नहीं हैं। इसके पश्चात उन्होंने मुश्ताक हास्टल में रूके हुए 5 विदेशी पर्यटकों से उनके हाल-चाल पूछा और उनकी समस्याओं एवं खाने-पीने के प्रबंधन के बारे में पूछा ।
निरीक्षण के दौरान अस्सी घाट के किनारे स्थित मुश्ताक हास्टल में कुल 5 विदेशी नागरिकों से उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो तो तत्काल बताएं उसका समाधान किया जायेगा। अपने देश लौटने को लेकर विदेशी नागरिकों ने जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्रालय से जो भी अनुमति मिलेगी उसी के अनुसार यहां से विदेशी नागरिकों को भेजा जायेगा।