फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many farmers will display 75 varieties of seven types of mangoes Banarasi Langda Mallika and Amrapali

UP: 80 किसानों ने सात तरह के आम की 75 किस्मों का किया प्रदर्शन, बनारस के किसान को मिला सम्मान; योगी ने सराहा

Fri, 12 Jul 2024 05:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 05:40 PM IST
सार

Varanasi News: लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में बनारस से गए आम के विभिन्न किस्मों का जलवा रहा। सीएम योगी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही आम की अच्छे नस्ल की प्रशंसा की। आयोजन में उन्होंने किसानों को खास टिप्स भी दिए।

विज्ञापन
many farmers will display 75 varieties of seven types of mangoes Banarasi Langda Mallika and Amrapali
किसान संजय को सम्मानित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस के आम लखनऊ में शुक्रवार से आयोजित आम महोत्सव में जलवा बिखेरा। बनारसी लंगड़ा और चौसा सहित आधा दर्जन से अधिक आम की किस्मों को आम महोत्सव में प्रदर्शित किया गया। 80 से अधिक किसान सात तरह के पांच से 10 आम लेकर गुरुवार को लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन


लखनऊ में हुए आम महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस महोत्सव में कई जिलों के किसान आम की किस्में लेकर पहुंचे थे। इसमें बनारस के लिए भी किसान शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने बनारस में आम की खेती करने वाले संजय सिंह को उत्पादन में उत्कृष्ट किसान का सम्मान दिया। 
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि बनारसी लंगड़ा के अलावा चौसा, रामकेड़ा, शुकुल, आम्रपाली, फजली, दशहरी और मल्लिका किस्म के आम को महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। बनारस के किसान यहां होने वाले हर किस्म के छोटे-बड़े करीब 75 तरह के आम प्रदर्शित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जुलाई को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आराजीलाइन, बड़ागांव, काशी विद्यापीठ, चोलापुर, चिरईगांव, पिंडरा के 10-10 किसान हैं, जबकि हरहुआ के 12 और सेवापुरी के 11 किसान गए हैं।

बनारसी लंगड़ा की अलग है पहचान
बनारसी लंगड़ा आम की मांग विदेशों तक है। अभी इस आम की बड़ी खेप खाड़ी देशों में भेजी भी गई है। इसका स्वाद दूसरे आम की किस्मों से अलग है। इसलिए हर कोई इसे पसंद करता है। सुभाष कुमार ने बताया कि जीआई टैग मिलने के बाद इसकी मांग और बढ़ी है। इसलिए महोत्सव में इसे खास तौर से प्रदर्शित किया जाएगा। सफेद और काला लंगड़ा दोनों किस्म प्रदर्शित की जाएगी।

बिहार के 50 किसानों ने जानीं ग्राफ्टिंग तकनीक
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में बिहार के 50 किसानों को उन्नत खेती की नई तकनीक से दक्ष किया गया। बृहस्पतिवार को चार दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। 

उनको उन्नतशील प्रजातियां, सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीक, सब्जियों में ग्राफ्टिंग तकनीक, प्राकृतिक और जैविक खेती, सूक्ष्म जीवों की भूमिका, सब्जी बीज उत्पादन, सब्जियों की पौधशाला प्रबंधन के बारे में बताया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. नागेंद्र राय के निर्देशन किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। समन्वयक डॉ. नीरज सिंह, डॉ. आत्मानंद त्रिपाठी एवं डॉ. स्वाति शर्मा थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed