{"_id":"5fde448d8ebc3e3b5c03c6eb","slug":"many-departments-will-join-bhu-s-deendayal-center-new-posts-will-also-be-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के दीनदयाल सेंटर से जुड़ेंगे कई विभाग, नए पद भी मिलेंगे, सामाजिक विज्ञान संकाय की देखरेख में होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के दीनदयाल सेंटर से जुड़ेंगे कई विभाग, नए पद भी मिलेंगे, सामाजिक विज्ञान संकाय की देखरेख में होगा संचालन
Sat, 19 Dec 2020 11:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में बीएचयू परिसर
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत बनने वाले दीनदयाल उपाध्याय सेंटर संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। इससे आईआईटी बीएचयू,अर्थशास्त्र, इतिहास समेत समय 10 से अधिक विभाग जुड़ेंगे, जहां छात्र शोध भी कर सकेंगे। इसके अलावा नए पदों को भी शामिल करने की योजना बन रही है।
विज्ञापन
सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत पहले से ही दीनदयाल शोध पीठ चल रहा है अब सेंटर बनने से यहां अध्ययन अध्यापन का दायरा भी बढ़ेगा। समाजिक विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रश्न कौशल किशोर मिश्र के निर्देशन में जो प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है उसमें इतिहास, समाजशास्त्र, विधि विभाग,आईआईटी बीएचयू, प्राचीन इतिहास विभाग, भारत अध्ययन केंद्र सहित 11 विभागों को शामिल किए जाने का जिक्र है।
विज्ञापन
सेंटर के माध्यम से 13 विषयों को भी शामिल किया गया है। उसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्रीय विवेक निर्माण, एकात्म मानव दर्शन, समावेशी विकास, रोजगार आदि विषयों की पढ़ाई भी होगी। अब विभागों को जोड़ने,विषयों के संचालन पर जल्द ही औपचारिकता पूरी करने की दिशा में कार्रवाई शुरू हो सकती है।
विज्ञापन