फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manoj Tiwari target to anna hazare and arvind kejriwal in varanasi

बनारस में बोले मनोज तिवारी, अन्ना का अनशन गलत, केजरीवाल की 56 इंच की जीभ

Sat, 24 Mar 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 24 Mar 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari target to anna hazare and arvind kejriwal in varanasi
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


मनोज तिवारी शुक्रवार को बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र में उड़ान एक सामाजिक संस्था की ओर से महामना के दर्शन से नवभारत का निर्माण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठने वाले अन्ना को गलत ठहराया। जब वो बैठे थे तब परिस्थितियां अलग थी आज हर तरफ खुशहाली का माहौल है। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि अन्ना का दिया हुआ चेला केजरीवाल ने दिल्ली को तहस नहस कर दिया।
विज्ञापन


उसका विरोध अन्ना नहीं करते हैं। उन्होंने अन्ना से सवाल पूछा कि जिस व्यक्ति ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ध्वस्त कर दिया। जिसने अस्पतालों में रिजर्वेशन लगा दिया। उसके खिलाफ अन्ना धरने पर क्यों नहीं बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब के अन्ना और अब के अन्ना में बहुत बड़ा अंतर है। वह समय अलग था जब अन्ना पर लोग भरोसा करते थे। जनता के निर्णय पर कोई प्रश्नचिह्न नहीं लगा सकता है। 

अरविंद केजरीवाल पर ली चुटकी 

Manoj Tiwari target to anna hazare and arvind kejriwal in varanasi
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोग की 56 इंच की छाती है और कुछ लोग की 56 इंच की जीभ है। उनका जो मन वह बोल दें। यह देश बहुत समझदारी से निर्णय लेता है। देश थोड़ी कड़वी दवाईयों के साथ आगे बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार का राक्षस मारा जा रहा है।

देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जब दिल से कभी भावना निकलती है तो देश एक होता है। दिल्ली सरकार का बजट ग्रीन नहीं रेड है। पिछले दो वर्ष से दिल्ली में ग्रीन टैक्स लेना शुरू किया गया। एक साल में 1200 करोड़ रुपये आए।

इसे दिल्ली सरकार ने खर्च नहीं किया। जब टैक्स के पैसे को खर्च नहीं करेंगे तो वह बजट ग्रीन नहीं रेड होगा। यह सब भ्रष्टों की सरकार है। प्रदूषण में दिल्ली नंबर वन है।

राज्यसभा सीटों के लिए चल रहे वोटिंग के बारे में कहा कि सभी राजनीतिक पार्टी के लोगों को अपनी पार्टी के प्रति वफादार होना चाहिए। जोड़ तोड़ की राजनीति नहीं होनी चाहिए। जोड़ तोड़ की राजनीति हमारे देश को नुकसान पहुंचा रही है। जो पार्टी से ईमानदार नहीं होगा वह जनता से ईमानदार कैसे रहेर्गा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed