फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manoj Sinha sed,Train Running In Fog Session

कोहरे में भी दौड़ेंगी ट्रेनें, तैयार हो रहा साफ्टवेयर मनोज सिन्हा

Mon, 25 May 2015 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 25 May 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
Manoj Sinha sed,Train Running In Fog Session
वाराणसी। भीषण कोहरे में भी रेलगाड़ियां समय से चलें रेलवे इस बात के पुख्ता बंदोबस्त करने में लगा है। रेल मंत्रालय एंटी फाग डिवाइस के साथ-साथ एक ऐसा सिग्नल साफ्टवेयर तैयार करा रहा है, जिसकी मदद से चालक को धुंध में भी सिग्नल और ट्रैक की स्थिति का पता चलता रहेगा। आरडीएसओ और डीआरडीओ के विशेषज्ञों की टीम आईआईटी के छात्रों के साथ मिलकर इस साफ्टवेयर को विकसित करने में लगी है। ये जानकारी रविवार की दोपहर पराड़कर स्मृति भवन में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धुंध और कोहरे की वजह से हर साल कई गाड़ियां निरस्त करनी पड़ती हैं। इससे रेलवे को करोड़ों का नुकसान तो होता ही है, यात्री भी परेशान होते हैं और अन्य गाड़ियों पर दबाव बढ़ता है। अगले चार साल में संसाधनों में सुधार और यात्री सेवा विस्तार पर रेलवे साढ़े आठ लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन


अतिक्रमण की होगी जीपीएस मैपिंग
रेल राज्यमंत्री ने कहा कि रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान जल्द शुरू होगा। रेलवे की 87 फीसदी जमीन ट्रैक के किनारे है। बहुत सी जगहों पर खेती हो रही है या कच्चे-पक्के निर्माण हो गए हैं। जीपीएस मैपिंग के जरिए अवैध कब्जेदारों को चिह्नित किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान में राज्य सरकारों की भी मदद ली जाएगी। फिलहाल सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर अस्पताल का कायाकल्प
लहरतारा स्थित रेलवे के कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के अपग्रेडेशन के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हास्पिटल के साथ एक समझौता किया गया है। इसके तहत टाटा मेमोरियल के चिकित्सक लहरतारा कैंसर अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करेंगे। साथ ही अस्पताल में जांच और सर्जरी के आधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे। अस्पताल के अपग्रेडेशन पर 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बनारस में होगा देश का सबसे बड़ा वाशिंग पिट
बनारस से जाने और यहां आने वाली ट्रेनों को स्वच्छ रखने के लिए यहां पर वाशिंग पिट बनाया जाएगा। वाशिंग पिट तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। रेल राज्यमंत्री ने बताया कि रेलवे ने पर्यटन मंत्रालय के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से बनारस सहित देश के 12 स्टेशनों को हेरिटेज स्टेशन बनाया जाएगा। इस पर 28.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


साल भर में  बनारस को दिए 400 करोड़
मनोज सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पर रेलवे का ज्यादा फोकस है। कैंट और आसपास के स्टेशनों के कायाकल्प, यात्री सुविधाओं की बेहतरी, यार्ड रीमाडलिंग और डीरेका के विस्तार पर रेलवे 400 करोड़ रुपये खर्च करेगा। मंडुवाडीह और वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed