फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manoj sinha says that more than seventy four seat win in loksabha election from UP

लोकसभा चुनाव में यूपी से जीतेंगे 74 से ज्यादा सीटें : मनोज सिन्हा

Tue, 14 Aug 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 14 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Manoj sinha says that more than seventy four seat win in loksabha election from UP
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा मंगलवार को यूपी के मऊ में थे। यहां पर मनोज सिन्हा ने कहा कि उपचुनाव में गोरखपुर, फूलपुर और कैराना की जीत को विपक्ष आम चुनाव से जोड़कर न देखे, क्योंकि आम चुनाव में भाजपा यूपी से 74 से ज्यादा सीटें जीतेगी। मनोज सिन्हा ने कहा कि आम चुनाव उपचुनाव जैसे नहीं है कि दो धन दो जोड़ दिया और चार परिणाम आ जाए।
विज्ञापन


वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा 282 पर थी, इस बार 315 सीटे मिलेंगी। यूपी में 73 सीटें थी, इस बार 74 से ज्यादा सीटें आएंगी, क्योंकि पूरा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व को स्वीकार कर चुका है। लंबे समय के बाद देश को ऐसा प्रधामंत्री मिला है जिसके कार्य से देशवासियों को विदेशों में पहचान और सम्मान मिली है। देश की अर्थ व्यवस्था तेजी से बढ़ रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में देश के साथ पूर्वांचल का विकास हुआ, इसके लिए अलग से बजट जारी किया गया। पूर्वांचल में रेल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इतना काम पूर्वांचल में कभी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के देर से चलने के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वो दिन लद चुकें है। अब ट्रेने समय ये पटरी पर दौड़ रही। एससीएसटी एक्ट को लेकर कहा कि यह मोदी सरकार में नहीं बना था। पहले से बना है, विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed