{"_id":"5fc74dd8a8deab1c9a03b174","slug":"manoj-sinha-reached-home-district-for-the-first-time-after-becoming-lt-governor-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे मनोज सिन्हा, हुआ जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे मनोज सिन्हा, हुआ जोरदार स्वागत
Wed, 02 Dec 2020 01:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का हुआ स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार दोपहर गाजीपुर के अंधऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह अपने पैतृक गांव मोहनपुरा के लिए रवाना हुए। उपराज्यपाल बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद आए मनोज सिन्हा का हवाई अड्डे पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सदर विधायक संगीता बलवंत, जमनिया विधायक सुनीता सिंह के अलावा काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
हवाई अड्डे से लेकर मोहनपुरा गांव तक मार्ग पर सुबह से ही पुलिस तैनात रही। उप राज्यपाल को लेकर अधिकारी भी सजग व सतर्क नजर आए।