फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jammu Kashmir Governor Manoj Sinha News: Manoj sinha new lieutenant governor of jammu kashmir know about them

मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, यहां जानिए उनके बारे में

Thu, 06 Aug 2020 01:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Aug 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Governor Manoj Sinha News: Manoj sinha new lieutenant governor of jammu kashmir know about them
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे। इसके पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

उन्होंने देर रात को अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को भेज दिया था। कहा जा रहा है कि मुर्मू नए नियंत्रक एवं महालेखाकार (कैग) बनाए जा सकते हैं। वह राजीव महर्षि की जगह लेंगे, जो कैग से इसी हफ्ते सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
विज्ञापन



कौन हैं मनोज सिन्हा?

मनोज सिन्हा गाजीपुर के पूर्व सांसद रह चुके हैं। वहीं, पूर्वांचल (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में भाजपा के बड़े चेहरे भी हैं। मनोज सिन्हा गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद तहसील के मोहनपुरा गांव के रहने वाले हैं। मनोज सिन्हा तीन बार गाजीपुर का संसद में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार पहली बार वर्ष 1996 में हुए लोक सभा चुनाव में वह निर्वाचित घोषित किए गए थे। उस दौरान दो लाख 75 हजार 706 मत पाकर वह एक लाख से अधिक मतों से विजयी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 1999 के चुनाव में दो लाख 40 हजार 592 वोट पाकर उन्होंने 11 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2014 के चुनाव में लगभग साढ़े 32 हजार मतों से उन्होंने कामयाबी का परचम लहराया था। उनको तीन लाख छह हजार 929 मत मिले थे। इस चुनाव में बाजी मारने के बाद मोदी सरकार में उन्हें रेल राज्यमंत्री के साथ ही संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 2019 लोकसभा चुनाव में वह बसपा के सांसद अफजाल अंसारी से हार गए थे।

उत्तर प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ऐतिहासिक जीत मिली थी। उस समय मनोज सिन्हा रेल राज्यमंत्री के साथ ही संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। मनोज सिन्हा यूपी विधानसभा चुनाव जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे थे।

वो दिल्ली से वाराणसी पूजा करने पहुंच गए थे और उन्हें उम्मीद थी कि वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन पार्टी की ओर से योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया। मनोज सिन्हा की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद नेताओं में होती है। ऐसे में अब एक बार फिर केंद्र सरकार की ओर से मनोज सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed