{"_id":"5d1fb07f8ebc3e3cdb332970","slug":"manmahal-varanasi-news-vns471319078","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल म्यूजियम काशी का महात्म्य देखेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल म्यूजियम काशी का महात्म्य देखेंगे पीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मान महल घाट स्थित वर्चुअल म्यूजियम में प्रधानमंत्री काशी का महात्म्य देखेंगे। इस म्यूजियम का उदघाटन 19 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 11 करोड़ रुपये से बने इस म्यूजियम में आठ भाग हैं। पीएम सदस्यता अभियान के बाद दशाश्वमेध घाट के पास स्थित मान महल घाट जाएंगे। इसका अवलोकन कर पीएम दिल्ली लौटेेेंगे।
सांस्कृतिक रंगो से सराबोर इस संग्रहालय में वास्तविक की बजाय सब आभासी है। बिना छूए इसे महसूस किया जा सकता है। यह संग्रहालय काशी की धर्म, कला और संस्कृति का बेहतरीन अभास कराता है। यहां प्रवेश करते ही एक नजर मे पूरी काशी का संक्षिप्त परिचय होता है। प्रोजेक्टर से प्राचीनतम बस्ती, भगवान बुद्ध का प्रथम उपदेश, सारनाथ में अशोक स्तंभ और स्तूप स्थापना, गोस्वामी तुलसी दास, रामनगर किला, भारत कला भवन आदि को दिखाया गया है। इस वर्चुअल म्यूजियम के हाल-1 में विहंगम वाराणसी का म्यूरल आर्ट, शिव पूजन और काशी परिचय, हाल-2 में एक नजर में बनारस, बनारस की गलियां, हाल-3 में साहित्य और पत्रकारिता, वाराणसी वस्त्राणसी, संगीत और नृत्य, काशी शिल्प, हाल-4 में गंगावतरण, हाल-5 में अग्निहोत्र, हाल-6 में बनारस के बसिया, काशीनामा, आयुर्वेद, हाल-7 में मुक्तिधाम, गंगाजली, हाल-8 में संगीतमय दीवार, रामलीला है। शुक्रवार को प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धमेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने म्यूजियम का निरीक्षण किया।
बजट पर काशी में सरकार का पक्ष रखेंगे पीएम
आम बजट प्रस्तुत होने के अगले दिन प्रधानमंत्री काशी आ रहे हैं और बजट पर चर्चा कर सकते हैं। पीएम ने दिल्ली में कहा है कि बजट पर काशी में अपनी बात रखेंगे। ऐसे में बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में पीएम की सभा में इस विषय पर चर्चा होगी। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि पीएम बजट पर भी बात करेंगे।