{"_id":"60d0f6f48ebc3e29fd7f1b30","slug":"manhole-lids-pressed-in-the-process-of-building-a-road-city-news-vns596153548","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनाने के चक्कर में दबा दिए मैनहोल के ढक्कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनाने के चक्कर में दबा दिए मैनहोल के ढक्कन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क बनाने के चक्कर में पीडब्ल्यूडी ने मैनहोल के ढक्कनों को ही दबा दिया है। शहरभर में डेढ़ सौ किमी में 4500 छोटे बड़े मैनहोल बनाए गए हैं। जिससे कि समय-समय पर पाइपलाइन की साफ सफाई का काम सुचारू ढंग से किया जा सके। लेकिन, अब इन ढक्कनों को खोजने में दिक्कत हो रही है। इसे खोलने के लिए प्रशासन की बैठक में पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया गया था। लेकिन अब तक यह काम पूरा नहीं हुआ है।
चौकाघाट और आदमपुर इलाके की बात करें तो यहां भी मैनहोल के ढक्कन के ऊपर सड़क बनी है। जिसके चलते दिक्कत आ रही है। नियमानुसार सड़क निर्माण के समय मैनहोल की ऊंचाई भी बढ़ाई जानी चाहिए थी। लेकिन, सड़क बनाने वाली संस्था ने इस बात को नजर अंदाज करते हुए सभी मैनहोल के ढक्कन के ऊपर से सड़क बना दी। यही नहीं कई स्थानों पर पाइपलाइन के ऊपर से डिवाइडर बना दिए गए है।
जल निगम ने जो सूची दी थी। उसके अनुसार मैनहोल के ढक्कन को खुलवा कर सड़क के लेवल में किया गया था। इसके अलावा कहीं दिक्कत है तो विभाग वाले बताएं मैनहोल कहां पर हैं। उसको भी खोल दिया जाएगा।-सुग्रीव राम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी को कई बार कहा गया है कि सड़क बनाने के दौरान मैनहोल के ढक्कन न दबाएं। इसकी वजह से दिक्कतें आती हैं। इस समय चौकाघाट, अंधरापुल, रविंद्र पुरी में ढक्कन खोलने का काम कराया जा रहा है।-एके पुरवार मुख्य अभियंता जल निगम