फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manduvadih station Developing in terminal

टर्मिनल के रूप में विकसित होगा मंडुवाडीह

Sat, 28 Feb 2015 02:10 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Manduvadih station Developing in terminal

वाराणसी। मंडुवाडीह स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। बरेली जंक्शन की पूर्वांचल से जुड़ी कुछ ट्रेनें यहीं से चलाई जाएंगी। मंडुवाडीह स्टेशन पर ककरमत्ता की तरफ दूसरा प्रवेश द्वार, वाशिंग लाइन, नए प्लेटफार्म बनाए जाने हैं। यह जानकारी शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने दी।

विज्ञापन

भटनी से वाराणसी सिटी तक रेल संसाधनों और यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के बाद जीएम ने यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।  
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने कहा कि यात्री सुविधाओं के विकास के लिए पूर्वोत्तर रेलवे को रेल बजट 2015-16 में 88 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा 46 करोड़ रुपये ज्यादा हैं। इससे यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। बताया कि मंडुवाडीह से छपरा के बीच 220 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, बनारस सिटी से औडि़हार के बीच दोहरीकरण का कार्य मार्च 2016 तक पूरा करने की तैयारी है। उन्होंने ऐसे किसी प्रस्ताव से इनकार किया जिसमें कैंट स्टेशन और काशी रेलवे स्टेशन को पूर्वोत्तर रेलवे में शामिल किए जाने की बात हो। उन्होंने निरीक्षण के बारे में बताया कि कई स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति का साधन हैंडपंप है।

 वहां पाइप लाइन बिछाने और आवश्यक संसाधन मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा गया है। जीएम के साथ सीआरएस पीके वाजपेई, डीआरएम सतीश कुमार कश्यप, सीओएम जीडी पांडेय, पीसीई ओपी अग्रवाल, चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर आरके शर्मा, सीपीआरओ आलोक सिंह, जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed