{"_id":"e049e27f3ff03787739f65409776da9d","slug":"manduadih-and-city-station-travell-so-politly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडुवाडीह और सिटी से यात्रा होगी आसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडुवाडीह और सिटी से यात्रा होगी आसान
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Fri, 25 Dec 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुवाडीह और सिटी रेलवे स्टेशन से यात्रा की राह और सुगम होने वाली है। अगले छह महीने के अंदर यहां स्वचालित सीढ़ी और लिफ्ट चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
इससे यात्रियों, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के प्लेटफार्म तक आने-जाने में खासी सहूलियत हो जाएगी। गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर बातचीत में उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के 20 स्टेशनों पर स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट लगाई जा रही हैं। इन सभी स्टेशनों पर छह माह के अंदर काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले महाप्रबंधक ने विशेष ट्रेन से वाराणसी से औड़िहार और फिर औड़िहार से वाराणसी तक निरीक्षण कर रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य की प्रगति देखी।
कैंट रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट रवाना होने के पहले बातचीत में उन्होंने बताया कि डबल ट्रैक का यह काम 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
औड़िहार रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे यात्री सुविधाओं के विस्तार की भी उन्होंने जानकारी दी।
बताया कि औड़िहार स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय जैसी वो तमाम सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जो एक बड़े स्टेशन पर होती हैं।
यहां वाईफाई सहित अन्य यात्री सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। बताया कि सभी रेलवे स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम और ग्लोशाइन बोर्ड लगाने का काम चल रहा है।
वाराणसी मंडल की आय कम होने के सवाल पर कहा कि 150 किलोमीटर तक यात्रा करने वाले यात्रियों में ज्यादातर बिना टिकट वाले हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।