{"_id":"5dcf09628ebc3e54fa4b5a92","slug":"mandleey-hospital-varanasi-news-vns4945671139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चश्मा बनवाने के नाम पर कर्मचारी ने मांगे 50 रुपये, सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चश्मा बनवाने के नाम पर कर्मचारी ने मांगे 50 रुपये, सेवा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में आंखों की जांच कराने आए एक मरीज से धन उगाही का मामला सामने आया है। यहां कार्यरत कर्मचारी ने चश्मा बनवाने के नाम पर मरीज से 50 रुपये मांगे। मरीज की शिकायत पर प्रमुख अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी, वहीं एक स्थायी कर्मचारी का तबादला कर दिया गया।
मंडलीय अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में 14 नवंबर की सुबह आंखों की जांच कराने गए एक मरीज से वहां तैनात नेत्र सहायक ने जांच के बाद चश्मा बनवाने को कहा। उसने मरीज से खुद ही चश्मा बनवाने की बात करते हुए तुरन्त 50 रुपये देने और बाकी पैसे चश्मा मिल जाने के बाद देने को कहा। मरीज ने इसकी शिकायत विधायक सौरभ श्रीवास्तव से की, जिसके बाद विधायक ने प्रमुख अधीक्षक से बात कर मरीज से पैसे मांगने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि मरीज ने कर्मचारी द्वारा 50 रुपये मांगने की शिकायत की थी। जांच में भी आरोप सही मिलने पर संविदा कर्मी नेत्र सहायक अमरनाथ यादव की सेवा समाप्त कर दी गई। वहीं नेत्र परीक्षण अधिकारी अनिल कुमार सिंह का ट्रांसफ र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी कर दिया गया है। बताया कि कार्रवाई से शासन को अवगत कराने के साथ ही आदेश की कॉपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डीएम और सीएमओ को भी भेजी गई है।