फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manbadh stabbed the trolley driver for not giving hundred rupees

सौ रुपये नहीं देने पर मनबढ़ ने ट्राली चालक को मारा चाकू

Wed, 02 Jun 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Manbadh stabbed the trolley driver for not giving hundred rupees
वाराणसी। आदमपुर थाना के कोनिया गांव में मंगलवार रात ट्राली चालक पर पड़ोस के ही एक मनबढ़ युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायल को परिजन के लोगों ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। ट्राली चालक की तहरीर पर बबलू सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोनिया गांव निवासी ट्राली चालक किशोरी (45) रात में लगभग साढ़े बजे बाजार से घर पहुंचा तो पड़ोस में रहने वाले बबलू ने किशोरी को देखते ही रोक लिया। पूर्व परिचित दोनों में बातचीत हुई और इसी बीच आरोप है कि बबलू सौ रुपये मांगने लगा। ट्राली चालक किशोरी ने पैसे देने में असमर्थता जाहिर की तो आवेश में आकर बबलू ने हाथ और पीठ पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगते ही किशोरी चीखने चिल्लाने लगा। परिजन लहूलुहान हाल में किशोरी को लेकर मंडलीय अस्पताल भागे। इधर किशोरी और बबलू के परिजनों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह, आदमपुर इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा मौके पर पहुंचे। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए रात में फोर्स तैनात की गई। घायल किशोरी की तहरीर पर बबलू सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मारपीट के बाद सभी आरोपी घर से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed