फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Management fail, traffic derail

मैनेजमेंट फेल, ट्रैफिक डीरेल

Fri, 17 Apr 2015 01:38 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Management fail, traffic derail

वाराणसी। सिगरा-रथयात्रा मार्ग पर गुरुवार से शुरू हुई खुदाई राहगीरों के लिए आफत बन गई। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात प्रबंधन के उचित उपाय नहीं किए गए। इसके चलते इस मार्ग पर सुबह से लेकर रात तक पूरा इलाका जाम से हांफता रहा।

विज्ञापन

जायका के तहत कैंट-लंका मार्ग पर सिगरा चौराहा से गुरुवार को खुदाई शुरू कर ड्रेनेज संबंधी काम किया जा रहा है। इसके चलते एक लेन पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह काम सिगरा से रथयात्रा चौराहे तक 400 मीटर की दूरी में होना है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने यातायात पुलिस को डायवर्जन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। यातायात पुलिस ने कोरम पूरा करने के लिए कुछ सिपाही मौके पर लगा दिए जो काफी नहीं थे। नतीजतन दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहन सिगरा-रथयात्रा मार्ग के एक लेन पर धड़ल्ले से आ-जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके चलते सिगरा से रथयात्रा के बीच सुबह से रात तक जाम की स्थिति बनी रही। इसका असर महमूरगंज और लक्सा मार्ग पर भी देखने को मिला। उध्ार, गेहूं लादकर जौनपुर से पड़ाव जा रहा ट्रक गुरुवार की सुबह लहरतारा चौराहे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
ट्रक पर लदी बोरियां सड़क पर बिखर गईं। इससे काफी देर तक रास्ता जाम रहा। वाहनों का आवागमन एक तरफ की सड़क से ही हो रहा था। दोपहर बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया तो आवागमन सुचारु हो सका। इसी स्थान के पास ही सुबह के समय डाक पार्सल की गाड़ी भी सड़क किनारे मिट्टी में फंस गई थी। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
सुल्तानपुर का रहने वाला सत्येंद्र कुमार ट्रक पर गेहूं लादकर जौनपुर से पड़ाव जा रहा था। गुरुवार की भोर में लहरतारा चौराहे पर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद अनियंत्रित ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। सुबह दस बजे के बाद वाहनों का दबाव बढ़ा तो जाम लग गया। एक तरफ की सड़क से ही आवागमन हो रहा था।

 कुछ ही देर में कैं ट-लहरतारा, लहरतारा-मंडुवाडीह मार्ग पर भीषण जाम लग गया। दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस के जवान बारी-बारी से एक तरफ का ट्रैफिक रोक कर वाहनों का पास करा रहे थे। गेहूं उतारे जाने के बाद दोपहर बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया जा सका।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed