{"_id":"616460838ebc3efaa644415f","slug":"man-threatened-to-kill-woman-worker-on-gun-point-in-bhu-hospital-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में महिलाकर्मी को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी, थाने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने कहीं और का मामला बताकर दूसरी जगह भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में महिलाकर्मी को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी, थाने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने कहीं और का मामला बताकर दूसरी जगह भेजा
Mon, 11 Oct 2021 09:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Oct 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बीएचयू अस्पताल की महिलाकर्मी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में आकर आरोपी युवक ने तमंचे के बल पर धमकी दी। पीड़िता थाने में तहरीर दने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने मामला अपने इलाके का न बताकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में कार्यरत महिलाकर्मी का आरोप है कि रविवार को ड्यूटी के दौरान लंका थाना क्षेत्र के सरायनंद खोजवा के रहने वाले शुभम यादव ने अपने एक साथी के साथ पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान महिलाकर्मी के सहकर्मी ने विरोध किया तो उसके उसने बंदूक तान दी। धमकी देते हुए कहा कि सभी को गोली से मारकर खत्म कर दूंगा।
विज्ञापन
आरोप है कि सिरफिरा आए दिन रास्ते में रोककर छेड़खानी और परेशान करता रहता है। महिलाकर्मी चितईपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला आरोपी के खिलाफ लंका थाने में तहरीर देने पहुंची।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि लंका थाना पर जब गई तो पुलिसकर्मियों ने चित्तईपुर भेज दिया, जब चित्तईपुर थाने पहुंची तो घटनास्थल वहां का बताकर लंका थाने जाने को कह दिया।