फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man stabbed trolley driver over 100 rupees in varanasi

वाराणसी: सौ रुपये नहीं देने पर मनबढ़ ने ट्राली चालक को मारा चाकू, हालत गंभीर

Wed, 02 Jun 2021 12:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Jun 2021 12:56 AM IST
सार

ट्रॉली चालक को घायल अवस्था में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला आदमपुर थाने क्षेत्र के कोनिया इलाके का है।

विज्ञापन
man stabbed trolley driver over 100 rupees in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया गांव में मंगलवार रात ट्रॉली चालक पर पड़ोस के ही एक मनबढ़ युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायल को परिजन के लोगों ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मौके पर पहुंच गए। एसीपी कोतवाली ने पुलिस बल के साथ चक्रमण कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। ट्रॉली चालक की तहरीर पर बबलू सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कोनिया गांव निवासी ट्रॉली चालक किशोरी(45) रात में लगभग साढ़े बजे बाजार से घर पहुंचा तो पड़ोस में रहने वाले बबलू ने किशोरी को देखते ही रोक लिया। पूर्व परिचित दोनों में बातचीत हुई और इसी बीच आरोप है कि बबलू सौ रुपये की मांग करने लगा। ट्रॉली चालक किशोरी ने पैसे देने में असमर्थता जाहिर की तो आवेश में आकर बबलू ने किशोरी के हाथ और पीठ पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन


चाकू लगते ही किशोरी चीखने चिल्लाने लगा। परिजन लहूलुहान हाल में किशोरी को लेकर मंडलीय अस्पताल भागे। इधर बबलू के परिजनों से मारपीट हो गई। सूचना पाकर एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह, आदमपुर इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा मौके पर पहुंच गए। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए रात में फोर्स तैनात की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल किशोरी की तहरीर पर बबलू सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मारपीट के बाद सभी आरोपी घर से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed