{"_id":"599f2c2a4f1c1bbb448b4948","slug":"man-reach-police-station-and-told-that-his-family-bonded-laborer","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंचा व्यक्ति बोला- साहेब बचा लो, पूरे परिवार को सात साल से बना रखा है बंधुआ मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पहुंचा व्यक्ति बोला- साहेब बचा लो, पूरे परिवार को सात साल से बना रखा है बंधुआ मजदूर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
सात साल से परिवार के संग बंधक बनाने का आरोप
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले में सात वर्षों से पति, पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। काम करने में आनाकानी करने पर मारपीट भी की जाती थी। पीड़ित परिवार ने किसी तरह छूट कर बुधवार की रात थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। उसने बंधक बनाकर काम लेने, मारपीट कर दांत तोड़ने का आरोप लगाया है।
घमहापुर गांव की उसरा बस्ती निवासी राम भरोस (40) ने आरोप लगाया कि आर्थिक तंगी होने के चलते लगभग सात वर्ष पहले भगौतीदेइ गांव निवासी मनोज कुमार के यहां काम मांगने गया था। मनोज उसे पहाड़ पर काम करने के लिए ले गया। वह पत्नी और बच्चों को भी अपने साथ ले गया था।
उसके बाद से उसे घर नहीं आने दिया गया। उससे काम कराया जाता था लेकिन पूरी मजदूरी नहीं दी जाती थी। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। पूरा परिवार ही बंधक हो गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह रामभरोस पहाड़ पर मिट्टी को हटाने के लिए उसने मनोज से फरसा खरीदने को कहा तो वह नाराज हो गया। उसकी बुरी तरह पिटाई की। पति को बचाने पत्नी चम्पा पहुंची तो उससे भी मारपीट की गई। उसे इतना पीटा की उसका दांत टूट गया।
किसी तरह बुधवार की रात सबकी नजरों से बचते हुए वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ वहां से भाग निकला और थाने पर पहुंचा। उनसे आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित का आरोप है कि पहाड़ पर मनोज उसकी पत्नी और बच्चों को भी डरा धमका कर खनन का काम कराता था।
नहीं करने पर मारता-पीटता था समय से खाना भी नहीं देता था और ना ही कपड़े देता था। रहने के लिए अपने बंधी के पास बने कमरे में रखता था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।