यूपी: युवक की हत्या कर लाश को गंगा नदी में फेंका, इलाके में सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के तरांव गांव के पास गांगी नदी पर बने पुल के पास एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान थे। पहली बार में हत्या प्रतीत हो रही है। जैसे हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए उसे पुल के पास नदी में लाकर फेंका गया हो।
सुबह ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा तुलापट्टी निवासी संतोष दुबे(30) पुत्र लल्लन दुबे की लाश मिलने से आस-पास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा के तुलापट्टी का रहने वाला है। उसके सिर सहित अन्य भाग में चोट के निशान हैं।
संभवतः उसकी हत्या करके लाश नदी मे फेंकी गई है। शनिवार की सुबह जब लोग पुल से गुजर रहे थे, तो नदी किनारे लाश को देखने के लिए भीड़ लग गई। मृतक की रिश्तेदारी देवकली में भी है। वह अपने मातापिता का इकलौता पुत्र है।
वह एक सप्ताह से देवकली में ही अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। शुक्रवार को शाम को 6 बजे किसी कार्य से बिना बताए घर से निकला था। देर होने पर रिश्तेदारों ने फोन किया, तो फोन बंद मिला। सुबह जानकारी होने पर लाश की शिनाख्त संतोष दुबे के रूप में की गई।
पुलिस के मुताबिक युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा कि उसकी हत्या की गई है या उसने नदी में कूदकर आत्महत्या की है।