फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man killed in dispute during dawat dead body throw in well varanasi

वाराणसी: दावत के दौरान उपजे विवाद में युवक की सिर पर सिलिंडर मारकर हत्या, कुएं में फेंकी लाश, पुलिस पर भी पथराव

Sun, 11 Apr 2021 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Apr 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
Man killed in dispute during dawat dead body throw in well varanasi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव में एक युवक की हत्या के मामले को लेकर माहौल गर्म हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रमीणों के बीच पथराव और तगड़ी नोकझोक हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चोलापुर पुलिस को सुबह आठ बजे ताड़ी गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म के संचालक द्वारा सूचना दी गई कि उनके पोल्ट्री फार्म पर मजदूरों के बीच मारपीट हो गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि साजन(19) पिता राजेन्द्र प्रसाद निवासी ताड़ी कल रात यहां पार्टी करने आया था, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन


पोल्ट्री फार्म में कार्यरत मजदूरों से कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि देर रात वह फार्म पर आया था, जिसकी दावत खाने के बाद किसी बात को लेकर आपस में नोकझोक हुई। इसी बीच किसी मजदूर ने उसके सिर पर गैस सिलिंडर दे मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसे फार्म में ही स्थित एक 15 फुट गहरे शोखपीट में फेंक दिया है। पुलिस ने कुएं से युवक की लाश को बाहर निकलवाया। युवक की लाश देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। वह पोल्ट्री फार्म के मालिक और हत्यारे को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। जब पुलिस शव को कब्जे में लेकर जाने लगी तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया तो भगदड़ मच गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में एक मजदूर को भी गिरफ्तार किया है। गांव में शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed