फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man killed due to protest over pour colour on his wife in varanasi

वाराणसी : पत्नी को अबीर गुलाल लगाए जाने का विरोध करने पर पति की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 30 Mar 2021 12:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Mar 2021 12:48 AM IST
सार

  • हमले में चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है
  • सूबे के मंत्री अनिल राजभर ने चौबेपुर कस्बे में तीन घंटे बैठकर परिवार को ढांढस बंधाया 

विज्ञापन
man killed due to protest over pour colour on his wife in varanasi
चौबेपुर में घटना की जानकारी लेते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के बराई गांव में अबीर लगाने को लेकर हुए विवाद में राजू राजभर (35) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हमले में चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में दो पक्षों में अबीर लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी। उसके बाद विपक्षी कुछ देर बाद एकजुट होकर 20 से 25 की संख्या में मृतक के परिवार को गाली देने लगे। घर में सोए राजू राजभर को उसकी पत्नी ने बताया की बाहर लोग गाली दे रहे हैं। सुनकर मृतक राजू उन लोगों से गाली देने की वजह को पूछने के लिए गया, तभी विपक्षी ने मृतक के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में राजू की मृत्यु हो गई। हमले में उनके परिवार के चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज मंडलीय हॉस्पिटल में चल रहा है।

विज्ञापन

मृतक राजू राजभर के तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के एक लड़की है। मृतक बराई गांव का निवर्तमान बीडीसी था और बीजेपी का कर्मठ कार्यकर्ता था। घटना की सूचना पाते ही मौके पर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय थाना अध्यक्ष चौबेपुर राजेश त्रिपाठी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। 

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ पिंडरा ने परिवार वालों को विपक्षियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। वहीं सूचना मिलने पर सूबे के मंत्री अनिल राजभर चौबेपुर कस्बे में तीन घंटे बैठकर परिवार को ढांढस बंधाया और पुलिस को घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed