{"_id":"5e16f2628ebc3e87d6159af5","slug":"man-gun-shot-himself-suicide-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से आहत शख्स ने खुद को गोली से उड़ाया, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से आहत शख्स ने खुद को गोली से उड़ाया, सामने आई ये वजह
Thu, 09 Jan 2020 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक शख्स ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी नीतू दूबे(32) ने बुधवार की शाम खुद को गोली मार ली। जख्मी हालत में युवक को स्थानीय उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक युवक नीतू दूबे पिकअप वाहन चलवाता था। हाल में परिवार में जमीन बिकी थी। इसके पैसे के बंटवारे को लेकर घर में विवाद चल रहा था। घरेलू कलह की वजह से युवक ने खुद को गोली मार दी। घटना बुधवार के शाम की है। परिवार के लोग दुर्घटना में घायल बताकर यहां से ट्रामा सेंटर ले गए थे।
विज्ञापन