UP: मोबाइल पर बात करते समय छठवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, गर्भवती पत्नी और माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। उसी समय विकास मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। इस दौरान वह छठवीं मंजिल पर चला गया। मोबाइल फोन से बात करने के दौरान वह छत से गिर पड़ा।
विस्तार
यूपी के सोनभद्र स्थित घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी युवक की रविवार रात वाराणसी में छत से गिरकर मौत हो गई। मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान वह निर्माणाधीन मकान की छठवीं मंजिल से गिर गया। सोमवार की सुबह शव घर पहुंचा। घटना से गर्भवती पत्नी, माता-पिता सहित अन्य सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
खुटहां गांव निवासी बालगोविंद का पुत्र विकास (28) मजदूरी करता था। इन दिनों वह वाराणसी के लंका क्षेत्र में एक बहुमंजिली इमारत के निर्माण कार्य में लगा था। उसके माता-पिता भी कुछ दिनों से उसके साथ रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। उसी समय विकास मोबाइल पर किसी से बात करने लगा।
इस दौरान वह छठवीं मंजिल पर चला गया। मोबाइल फोन से बात करने के दौरान वह छत से गिर पड़ा। उसकी आवाज सुनकर लोग पहुंचे। बेटे की दशा देख कर माता-पिता बिलखने लगे। उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।