यूपी: जन्मदिन में शामिल होने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना के समसपुर मोलनापुर गांव में जन्मदिन में शामिल होने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
समसपुर ग्राम पंचायत के मोलनापुर गांव निवासी फौजदार यादव(25) पुत्र बाबूराम यादव को बुधवार को किसी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए उसका पड़ोसी युवक शाम को आठ बजे बुलाने आया। एक घंटे बाद पड़ोसी ने युवक ने घर पर आकर सूचना दी कि वह घायल हो गया है।
परिजन घटनास्थल से उठाकर उसे शाहगंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक फौजदार यादव का शव घर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी है।
मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था, जो मुंबई में नौकरी करता था। बड़े भाई जयहिंद यादव और मां भगवान देई रो-रो कर बेहोश हो जा रहे हैं। पिता घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। सीओ सुबोध गौतम का ने बताया कि उसकी घायलावस्था में लाश गड्ढे में मिली थी, वहां एक बाइक भी मिली है।
प्रथम दृष्टया बाइक से दुर्घटना मालूम हो रही है। अगर हत्या है तो मृतक के शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो जाएगा। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।