{"_id":"60b629098ebc3e7fcb672e90","slug":"man-died-by-lightning-during-walk-on-roof-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: छत पर टहलते युवक पर अचानक बिजली बनकर आई मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: छत पर टहलते युवक पर अचानक बिजली बनकर आई मौत, घर में मचा कोहराम
Tue, 01 Jun 2021 06:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 01 Jun 2021 06:03 PM IST
सार
युवक अपनी छत पर टहल रहा था। इसी बीच चमक के साथ बिजली गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक का एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में मंगलवार को बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलपुर का साकिर अली उर्फ गुड्डू(35) मंगलवार को दोपहर में अपनी छत पर टहल रहा था। उस समय हल्की बरसात हो रही थी। तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और वह उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
परिवार के लोग आनन-फानन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का एक बेटा भी है, जो तीन साल का है। पत्नी सरताज अली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक दुबई में काम करता था। कोरोना के चलते वह घर आया हुआ था।
विज्ञापन