{"_id":"5e19ad6d8ebc3e87a0236022","slug":"man-died-after-falling-from-a-train-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौके पर गई जान, इस तरह हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौके पर गई जान, इस तरह हुआ हादसा
Sat, 11 Jan 2020 04:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 11 Jan 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक अधेड़ की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जौनपुर औड़िहार रेल प्रखंड पर डोभी स्टेशन के प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर ट्रेन से गिरने से अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और जीआरपी पहुंची। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के चकपांडेपुर गांव निवासी रामाश्रय शर्मा(50) घर से औड़िहार जाने के लिए डोभी स्टेशन पहुंचे। इसी बीच औड़िहार से जौनपुर जाने के लिये ट्रेन आकर रुकी लेकिन भूलबस आनन-फानन में वह चढ़ गए।
विज्ञापन
जब ट्रेन जौनपुर के लिए चली तो भूल का एहसास हुआ। जल्दी में उतरने के दौरान असंतुलित होकर गिर गए, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस, परिजन व जीआरपी पहुंच ई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए भेज दिया।