Varanasi News: पूजा-पाठ के लिए खुद को कमरे में किया बंद, बोला जगाया तो कर दूंगा तहस-नहस; सुबह मिली लाश
Varanasi News: संजय की शादी 2016 में हुई थी। पत्नी चार वर्ष पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। संजय का छह वर्षीय बेटा अपनी मां के साथ रहता है। पत्नी के जाने के बाद से चार भाइयों में सबसे बड़ा संजय साधु वेश धारण कर पूजापाठ करता था। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले गुरुवार को पूजा-पाठ के लिए उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के शिवपुर थानांतर्गत लक्ष्मणपुर निवासी पेंटर संजय कुमार (35) ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया और परिजनों से कहा कि हमें कोई नहीं जगाएगा। शनिवार रात कमरे से दुर्गंध आने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो संजय अंदर फंदे के सहारे लटका हुआ था। दीवार पर लिखा था कि मैं अपनी इच्छा से फांसी लगाकर जान दे रहा हूं।
परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। पत्नी चार वर्ष पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। संजय का छह वर्षीय बेटा अपनी मां के साथ रहता है। पत्नी के जाने के बाद से चार भाइयों में सबसे बड़ा संजय साधु वेश धारण कर पूजापाठ करता था। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले गुरुवार को पूजा-पाठ के लिए उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।
मां कलावती से उसने कहा था कि तीन दिन तक कोई नहीं जगाएगा। नहीं तो सबको नष्ट और तहस-नहस कर दूंगा। संजय के कमरे से शनिवार को दुर्गंध आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देरी तक दरवाजा नहीं खुलने पर संजय के चचेरे भाई सुनील ने 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस ने शव नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।