फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man clim a tree to get his wife admitted to a government hospital

एक अजीब सी मांग को लेकर पेड़ पर चढ़ गया युवक, बुलानी पड़ी फायर बिग्रेड

Wed, 12 Feb 2020 09:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 12 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Man clim a tree to get his wife admitted to a government hospital
पेड़ पर चढ़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के एक नर्सिंगहोम में भर्ती बीमार पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर पति घबरा गया। उसे लगा कि पत्नी नहीं बच पाएगी तो वह बुधवार सुबह सुबह करीब 10 बजे वीडीए परिसर से सटे और सेंट्रल जेल रोड स्थित पेड़ पर चढ़ गया। शोर मचाने लगा कि मेरी पत्नी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराओ। सीटी स्कैन कराओ। इलाज के लिए उसके खाते में तीन लाख रुपये जमा कराओ।

विज्ञापन


देखते ही देखते मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई और उसके परिजनों के साथ पुलिस आई। सभी उससे पेड़ से नीचे उतरने को कह रहे थे, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था। इस पर दमकल कर्मियों को बुलाया गया। करीब एक घंटे तक मशक्कत के बाद सीढ़ी लगाकर उसे नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं प्रतीत होने के कारण पुलिस ने उसे मानसिक चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। इस दौरान जेपी मेहता स्कूल से सेंट्रल जेल रोड मार्ग पर जाम भी लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के गढ़वा का मूल निवासी और रेणूकूट में रहने वाला यह व्यक्ति एक निजी कंपनी में काम करता है।

उनके तीन बच्चे हैं। अत्यधिक रक्तस्राव होने पर सोमवार को उनकी पत्नी को सेंट्रल जेल रोड स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। महिला की बहन व उसका बेटा और ननद भी साथ हैं।  



पत्नी बोली- मैं ठीक हूं, पति घबरा गए हैं
नर्सिंगहोम में पत्नी ने कहा कि उनका उपचार बेहतर तरीके से हो रहा है। किसी तरह की कोई कमी नहीं है। पिता सारा खर्च उठा रहे हैं। उनकी बीमारी से पति घबरा गए हैं और अवसाद ग्रस्त होकर ऊटपटांग हरकत कर रहे हैं। उनकी बहन के बेटे ने भी कहा कि मौसा का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। इस वजह से वह ऊलजलूल हरकत कर रहे हैं। हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed