{"_id":"5bb5d44e867a554ac25953d4","slug":"man-beaten-up-allegedly-in-varanasi-in-charge-of-dharmantaran","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में धर्मांतरण का आरोप लगाकर युवक की सरेराह की गई पिटाई, मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में धर्मांतरण का आरोप लगाकर युवक की सरेराह की गई पिटाई, मचा हंगामा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
अदर्ली बाजार पुलिस चौकी में जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को वाराणसी के अर्दली बाजार में लोहता के छितौनी निवासी विनोद कुमार मौर्या की पिटाई और गालीगलौज कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस की तफ्तीश में आरोप की पुष्टि नहीं हुई तो विनोद की तहरीर पर हिंदू संगठन से जुड़े निर्भय सिंह सहित दो नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही विनोद का मेडिकल मुआयना करा कर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
पढ़ेंः बनारस में धर्मांतरण का आरोप लगाकर चर्च पर किया हंगामा, पादरी ने दर्ज कराया केस
विनोद ने कैंट थाने में पुलिस को बताया कि अर्दली बाजार निवासी फल विक्रेता रामवृक्ष सोनकर की सास के कारण उसकी जान-पहचान उससे हुई थी। विनोद और रामवृक्ष की सास की मुलाकात शिवपुर स्थित एक चर्च में हुई थी। गुरुवार को रामवृक्ष के घर उसकी सास के कहने पर विनोद गया हुआ था। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि विनोद पादरी है और धर्मांतरण कराने आया है।
विज्ञापन
इस दौरान हिंदूवादी संगठन का सदस्य बताते हुए कुछ लोग इकट्ठा हो गए और विनोद को पकड़ कर उसकी पिटाई और हंगामा करतेे हुए सौ नंबर पर कॉल किए। पीआरवी आई तो पुलिस की मौजूदगी में भी विनोद की पिटाई की गई।
दोनों पक्षों को पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद अर्दली बाजार पुलिस चौकी लेकर पहुंची। रामवृक्ष की सास व पत्नी भी चौकी पर पहुंचीं और दोनों ने कहा कि धर्मांतरण जैसा कोई मामला नहीं है तब जाकर सब कुछ स्पष्ट हुआ। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि विनोद की तहरीर पर दो नामजद और 15 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। माहौल को खराब करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

कहीं यह माहौल खराब करने की साजिश तो नहीं
मंगलवार की शाम हंगामा करते लोग
- फोटो : amar ujala
तीन दिन में यह दूसरा मौका है जब बनारस में धर्मांतरण की अफवाह फैलाकर जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। इससे पहले मंगलवार की शाम गिरजाघर स्थित सेंट थामस चर्च के पादरी पर धर्मांतरण का आरोप लगाकर तोड़फोड़ और हंगामा किया गया। इस प्रकरण को लेकर दशाश्वमेध थाने पर 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों घटनाओं को लेकर खुफिया इकाइयां भी अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।