फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man beat up women for occupying land in ghazipur up

जमीन कब्जा करने को लेकर दबंगों ने महिलाओं को पीटा, ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 15 Jun 2020 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Jun 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
man beat up women for occupying land in ghazipur up
विरोध करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत में लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। कुछ दबंगों ने जमीन कब्जा करने के लिए एक समुदाय की महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने गहमर थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर के मनिहार वन में दो पक्षों के करीब 35 परिवार के 250 से 300 लोग निवास करते हैं। आरोप है कि गांव के ही एक दबंगों द्वारा ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे के लिए बल पूर्वक दो पक्षों के परिवार के लोगों के घर उजाड़ने लगे। जब लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो दबंग पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया।
विज्ञापन



इसमें मंजू देवी(50) पत्नी जोगिंदर, मीना(53) पत्नी रामशंकर, गीता देवी(48) पत्नी गणेश घायल हो गए। इस बीच शोरगुल सुनकर परिवार और बस्ती के अन्य लोगों के वहां पहुंचने पर दबंग पक्ष के लोग भाग गए। ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के सह पर गांव के दबंगों द्वारा ग्राम पंचायत की जमीन को जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। जबकि हम सभी परिवार यहां पिछले 20 सालों से निवास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मारपीट की सूचना के बाद एहतियात के तौर पर वहां पुलिस की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीणों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस बाबत तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि जमीन का विवाद चल रहा है। इसका मौका मुआयना के लिए राजस्व अधिकारी और कर्मचारी गए हुए थे। विवाद जल्द सुलझाया जाएगा।

इस बाबत गहमर कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है और एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। अभी पीड़ित पक्ष के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed