मिर्जापुर: बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में था हैवान, पकड़ में आने से पहले फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गुरुवार को एक 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। इस मामले में आरोपी युवक राहुल उर्फ बबलू मौर्या के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी, पास्को एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी लालगंज कर रहे है।
जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बालिका बुधवार की शाम करीब सात बजे शाम शौच के लिए घर से दक्षिण तरफ जा रही थी। वहां पहले से घात लगाए बैठा आरोपी राहुल उर्फ बबलू ने बच्ची को दबोच लिया।
आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा डालकर दुष्कर्म के लिए खेत में ले जा रहा था। आरोपी बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। वहीं शौच के लिए गईं अन्य महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर आरोपी छोड़ कर भाग गया।
मासूम बच्ची अपने घर आई और अपने माता-पिता को आपबीती बताई। पिता ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी की तलाश में जुट गए।
काफी देर तक आरोपी के न मिलने पर उसके घर जाकर तोड़-फोड़ शुरू की। तभी प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंच कर लोगों को समझाते हुए पीड़ित की मदद व आरोपी को सजा दिलाने का आश्वासन दिया।
पीड़ित बच्ची कक्षा छह की छात्रा है। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, पास्को एक्ट छेड़खानी आदि की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज भानुप्रताप सिंह कर रहे है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।