फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Malfunction in EVM troubled voters

ईवीएम में खराबी ने किया मतदाताओं को परेशान

Tue, 08 Mar 2022 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Malfunction in EVM troubled voters
वाराणसी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं को सोमवार को ईवीएम की खराबी के कारण परेशान होना पड़ा। बूथ पर कहीं आधा घंटा तो कहीं दो घंटे तक मतदान बाधित होने के कारण लोगों को कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। कैंट, उत्तरी, दक्षिणी, अजगरा, और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम खराब होने की शिकायतें सबसे अधिक रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में मंजू श्री शिक्षण संस्थान में ईवीएम खराब होने पर आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के दरेखू में वीवीपैट खराब होने से आधा घंटा देर से मतदान शुरू हुआ। कोटवा के इस्लामिया मदरसे पर बूथ संख्या 50 की ईवीएम में खराबी के कारण लोगों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। अजगरा विधानसभा सीट के चोलापुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा जरियारी में बूथ संख्या 158 की ईवीएम सुबह खराब हो गई। डेढ़ घंटे बाद उसे बदला गया। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के तालीमुल इस्लामिया मदरसे पर बूथ संख्या 342 पर दो बार ईवीएम खराब हुई। चौबेपुर में मॉडल बूथ कमौली के बूथ नंबर 157, 158 और 159 पर सुबह सात बजे मतदान शुरू नहीं हो सका। मतदाताओं के हंगामे के बाद आधे घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ। मुस्तफाबाद प्राथमिक विद्यालय प्रथम बूथ की संख्या 244 पर मशीन खराब होने से 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। चुकहां, तोफापुर और सोनबरसा में भी मतदान देर से शुरू होने की शिकायत है। रोहनिया में भी बूथ संख्या 151 पर ईवीएम खराब होने की सूचना के बाद मौके पर अधिकारी इसे ठीक कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

शाहपुर में मतदाताओं को धूप में कराया इंतजार
प्राथमिक विद्यालय शाहपुर बूथ नंबर 216 पर पुरुष और महिला मतदाताओं को मतदान केंद्र से बाहर धूप में खड़ा कराकर सुरक्षाकर्मियों ने इंतजार करवाया। किरन, चंदा, उर्मिला, राधे, विश्वनाथ, सुनील आदि मतदाताओं ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी इस समस्या को दूर करने की कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर उपस्थित रहे रिजर्व मतदान कर्मी
ब्लॉक कार्यालय चिरईगांव पर मतदान कराने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से भी तैयारी पूरी रही। ब्लाक पर 100 से अधिक रिजर्व मतदान कर्मी सोमवार को पूरे दिन डटे रहे। ईवीएम, वीवीपैट, बैटरी, सीपीयू भी रखी गई थी। बूथों पर वहीं से किसी तरह की खराबी आने की सूचना पर उक्त सामान भी भेजे जा रहे थे।
मतदाताओं में रहा मतदान का उत्साह
कैंट, शहर दक्षिणी और रोहनिया क्षेत्र में आने वाले लंका, भेलूपुर और चितईपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले मतदाता सोमवार सुबह 6.30 बजे से ही मतदान करने के लिए कतार में खड़े नजर आए।
राज्यमंत्री ने मतदान अधिकारी पर लगाया मशीन खराब करने का आरोप
उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में बूथ नंबर 311 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित रहा। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल समेत सभी मतदाताओं को आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। मंत्री ने डीएम से मामले की शिकायत की। उन्होंने मतदान अधिकारी पर जानबूझकर मशीन को बंद करने का आरोप लगाया। डीएम से मतदान अधिकारियों को बदलने की मांग की। करीब 40 मिनट बाद इवीएम की समस्या ठीक हुई तो मतदान शुरू हुआ। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में उमा पब्लिक स्कूल, वीडीए कॉलोनी में बने बूथ संख्या 44 व 45 की ईवीएम खराब होने से मतदाता परेशान रहे।
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के सिंधोरा में स्थित बूथ संख्या 335 पर ईवीएम में कुछ तकनीकी खराबी के चलते 7:40 मिनट पर मतदान शुरू हुआ, तब तक लंबी लाइन लग चुकी थी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा रामसिंहपुर स्थित पंचायत भवन पर बने बूथ पर ईवीएम खराब हो गई। दूसरी ईवीएम आई वह भी खराब निकली, जिसे बाद में बदलवाया गया।

बदली गईं 66 वीवीपैट मशीनें
जिला प्रशासन के अनुसार आठ विधानसभा में मॉकपोल में 27 बैलेट यूनिट, 21 कमांड यूनिट और 61 वीवीपैट मशीनें बदली गईं। वहीं चुनाव के दौरान सात बैलेट यूनिट और कमांड यूनिट तथा 36 वीवीपैट मशीनों को बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed