फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Make all round development of students by creating harmony

Varanasi News: सामंजस्य बनाकर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करें

Sun, 23 Jul 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Make all round development of students by creating harmony
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कहा कि शिक्षक आपसी सामंजस्य बनाकर संकाय की समस्याओं का समाधान निकालें। विश्वविद्यालय प्रशासन उन्हें हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने संकाय में कुछ कमेटियां बनाकर लंबित कार्यों को तेजी से करने की सलाह दी।
प्रो. जैन ने कहा कि एक कमेटी स्वच्छता के लिए बनाई जाए, दूसरी कमेटी कक्षा संचालन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए गठित होनी चाहिए, तीसरी कमेटी अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. एमएस पांडेय की अध्यक्षता में संकाय में वर्षो से रखे पुराने सामानों को निस्तारित करने के लिए बने। संकाय के आपसी विवादों को सुलझाने के लिए भी कमेटी बने।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि संकाय के विकासात्मक कार्यों से युवा शिक्षकों को जोड़ा जाना चाहिए। शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कर योग्य शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। शिक्षकों को विद्यार्थियों के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी जिससे विश्वविद्यालय की प्रगति हो। इसके अलावा शिक्षक अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए माइंड सेट बनाएं। कला संकाय प्रमुख प्रो. एसके मिश्रा ने स्वागत और धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article