फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   makar sankranti

गंगा घाटों पर युवाओं की टोलियां करेंगी पतंगबाजी

Wed, 15 Jan 2020 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
makar sankranti
वाराणसी। आज मकर संक्रांति का पर्व है। इस पर्व पर पतंगबाजी की पुरानी परंपरा रही है। इस पर्व पर आज बिना रोक टोक के रंग-बिरंगे पक्षियों की आकृतिनुमा बने पंतगों से बच्चे, जवान, बुजुर्ग से लेकर महिलाएं और युवतियां तक आसमान में पेंच लड़ाएंगी। इस पर्व पर पतंगबाजी के लिए मंगलवार को पतंगों की दुकानों से जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

खिचड़ी पर पतंग बाजारों में कार्टून करैक्टर छपी पतंगों के साथ वेलेंटाइन डे, मोदी और शाह की नंबर वन जोड़ी पतंगे सभी को पसंद हैं। स्नान और पूजा के बाद पार्कों व गंगा घाटों पर पतंगबाजी शुरू होगी। बच्चे, युवाओं के अलावा महिलाएं और युवतियां भी पतंगबाजी में पीछे नहीं रहती हैं। मंगलवार को शहर में लंका, दुर्गाकुंड, भेलूपुर, चेतगंज, लहरतारा, अर्दली बाजार आदि बाजारों में दर्जनों पतंग की दुकानें सजाई हैं, जिसपर लोगों की खरीदारी के लिए देर रात तक भीड़ रहीं। लक्सा निवासी अभिषेक ने बताया कि पतंगबाजी के लिए पूरी तैयारी कर ली है, यहीं एक मौका होता है, जब कई दिनों बाद दोस्तों से मुलाकात हो पाती है। छत पर डीजे लगाकर पतंगबाजी का पूरा आनंद लेंगे।
विज्ञापन

क्लबों की ओर से होगी पतंगबाजी प्रतियोगिता
खिचड़ी के अवसर पर विभिन्न क्लबों और संस्थाओं की ओर से पतंगबाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्लब के सदस्य मस्ती और धमाल करेंगे। जेसीआई काशी शिवा की ओर से लक्सा में पतंग प्रतियोगिता रखा गया है। वहीं बीएचयू और काशी विद्यापीठ में भी पतंग प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed