{"_id":"65a38ae352d8590f6a04e489","slug":"makar-sankranti-2024-traffic-diversion-in-varanasi-know-diverted-route-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर काशी में रूट डायवर्जन लागू, मैदागिन से गोदौलिया की ओर नहीं जा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर काशी में रूट डायवर्जन लागू, मैदागिन से गोदौलिया की ओर नहीं जा रहे वाहन
Sun, 14 Jan 2024 12:49 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:49 PM IST
सार
मकर संक्रांति पर आज और कल वाराणसी शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। आज सुबह से डायवर्जन लागू हो गया है। गंगा स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं बाबा विश्वनाथ दर्शन को भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा स्नान।
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्रांति के पर्व को लेकर रविवार यानी आज से लागू हुआ रूट डायवर्जन सोमवार तक जारी रहेगा। गंगा स्नान और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए शहर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। ऐसे में भक्तों को कोई असुविधा न हो इसके लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि मकर संक्रांति पर रविवार की सुबह चार बजे से सोमवार की रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
ये है डायवर्जन प्लान
- बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहे से अस्सी के तरफ कोई तीन-चार पहिया वाहन नहीं जाएगा। वाहनों को रवींद्रपुरी की तरफ डायवर्ट कर सड़क के किनारे खड़ा कराया जाएगा।
- अग्रवाल तिराहा, शिवाला से अस्सी की ओर वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों को ब्राडवे होटल की तरफ डायवर्ट कर बाबा कीनाराम आश्रम के सामने खड़ा कराया जाएगा। ब्राडवे होटल तिराहा से वाहन अग्रवाल तिराहा की ओर नहीं जाएंगे।
- भेलूपुर चौराहा से तीन-चार पहिया वाहन सोनारपुरा की तरफ नहीं जाएंगे। वाहनों को विजया तिराहा के तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। ऐसे ही भेलूपुर चौराहा से रामापुरा चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों को विजया तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। थाना भेलूपुर के सामने से हल्के व दो पहिया वाहन रेवड़ी तालाब होते हुये जयनारायण इंटर कॉलेज तक आएंगें और मैदान में खड़े होंगे।
- सोनारपुरा चौराहा से तीन-चार पहिया वाहनों को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- गुरुबाग तिराहा से तीन-चार पहिया वाहनों को लक्सा होकर रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को नीमामाई व कमच्छा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- लक्सा तिराहा से तीन-चार पहिया वाहनों को रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को गुरुबाग तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- रामापुरा चौराहा से गोदौलिया की तरफ किसी दशा में चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों को लक्सा और बेनिया तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को किसी भी दशा में मैदागिन और दशाश्वमेध घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामापुरा और सोनारपुरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- बेनिया तिराहे से किसी भी तीन-चार पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों में से चार पहिया प्राइवेट वाहनों को बेनिया पार्किंग में खड़ा कराया जाएगाा। तीन पहिया वाहन को पियरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- लहुराबीर चौराहा से तीन-चार पहिया वाहनों को बेनिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को मलदहिया चौराहा और काशिका तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को थाना चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- मच्छोदरी की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को विशेश्वरगंज तिराहा से आगे नही जाने दिया जाएगा। वाहनों को गोलगड्डा तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- भदऊं चुंगी से भैसासुर घाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रेलवे कॉलोनी के मैदान में खड़ा कराया जाएगा।
- सूजाबाद पुलिस चौकी से सभी प्रकार के वाहनों को राजघाट की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन