{"_id":"61d0aff3c823a8227f11edfe","slug":"maidagin-godauliya-road-will-be-no-vehicle-zone-today-varanasi-news-vns631226046","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदागिन-गोदौलिया मार्ग आज रहेगा नो व्हीकल जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदागिन-गोदौलिया मार्ग आज रहेगा नो व्हीकल जोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने को लेकर मैदागिन से गोदौलिया के बीच रविवार को नो व्हीकल जोन रहेगा। छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों की भीड़ बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन को अधिक उमड़ सकती है, लिहाजा पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। गोदौलिया से चौक की ओर दुपहिया, ई रिक्शा सहित अन्य किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे और मैदागिन से चौक की ओर किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
इधर आने वाले लोगों को अपने वाहन मैदागिन स्थित टाउनहाल पार्किंग और गोदौलिया से जाने वालों को अपने वाहन बेनिया स्थित पार्किंग, गोदौलिया स्थित पार्किंग में खड़ा करना पड़ेगा। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि रविवार को पूरे समय तक मैदागिन-गोदौलिया के बीच किसी भी तरह के प्रशासनिक, पुलिस अन्य विभागों के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। केवल एंबुलेंस व आकस्मिकता के समय उपयोग किये जाने वाले वाहन ही प्रतिबंध से मुक्त होंगे, जैसे कि फायर ब्रिगेड के वाहन। उन्होंने लोगों से मॉस्क लगाने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
एडीसीपी ट्रैैफिक डीके पुरी के अनुसार सोनारपुरा से गोदौलिया की तरफ चार पहिया व तीन पहिया नहीं जाएंगे, सिर्फ दो पहिया वाहन ही जाएंगे। गोदौलिया से मैदागिन के तरफ दो पहिया वाहन व ठेला, रिक्शा भी नहीं जाएंगे। लक्सा से चार पहिया वाहन रामापुरा चौराहे के तरफ नहीं जा सकेंगे। इसी प्रकार रेवड़ी तालाब से रामापुरा के तरफ चार पहिया व तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे, सिर्फ दो पहिया वाहन ही जा सकेंगे। लहुराबीर से बेनिया तक चार पहिया प्राइवेट वाहन जाएंगे, उसके आगे किसी भी प्रकार का वाहन चार पहिया, तीन पहिया, ई-रिक्शा, पैदल रिक्शा व ठेला नहीं जा सकेंगे। वहीं लहुराबीर से पिपलानी कटरा, कबीरचौरा होते मैदागिन की तरफ चार पहिया व तीन पहिया वाहन जाएंगे लेकिन तीन पहिया वाहन मैदागिन से लहुराबीर की तरफ नहीं पा पाएंगे, जैसे आटो रिक्शा व ई-रिक्शा।
विज्ञापन
पड़ाव से राजघाट पुल पर नहीं जा सकेंगे ऑटो व ई-रिक्शा
उन्होंने बताया कि विशेश्वरगंज से कालभैरव और कोतवाली तक चार पहिया, तीन पहिया वाहन अनुमन्य होगें, मैदागिन से आगे कबीरचौरा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाएंगे। सामनेघाट, रामनगर आटो रिक्शा/ई-रिक्शा सामनेघाट पुल को क्राम नहीं करेंगे, पड़ाव से राजघाट पुल पर कोई भी आटो रिक्शा व ई-रिक्शा पुल क्रास नहीं करेगें। उधर, आटो रिक्शा व ई-रिक्शा आशियाना से होकर अंबेडकर चौराहे से यू-टर्न लेकर वापस आशियाना मिंट हाउस होकर अपने गंतव्य को जायेगें।