{"_id":"5d7bf8118ebc3e017d362e73","slug":"mahmoorganj-road-varanasi-news-vns4836241109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बनती जा रहीं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बनती जा रहीं शहर की सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के कुछ इलाकों में पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की मरम्मत तो करा दिया लेकिन अब भी कईप्रमुख मार्गों की हालत खस्ताहाल है। सबसे खराब स्थित महमूरगंज से सिगरा और रथयात्रा मार्ग की है। इन मार्गों पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा है। कई जगहों पर मैनहोल के ढक्कन टूट गए हैं। लेकिन इन पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।
इसके अलावा लहुराबीर से चेतगंज, बेनियाबाग, नई सड़क और गिरजाघर, रेवड़ी तालाब, भेलूपुर आदि स्थानों पर सड़कें खस्ताहाल हैं। इसी प्रकार मंडुवाडीह से ककरमत्ता, भिखारीपुर, अमरा अखरी तक सड़कें खराब हैैं। यही नहीं मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से महमूरगंज आरओबी के नीचे सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। त्योहारी मौसम 15 दिन बाद शुरू हो जाएंगे। समय से ध्यान नहीं दिया गया तो दुर्गा पूजा पंडाल के दौरान सड़कों पर उमड़ने वाली जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इस बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम ने बताया कि शहर की सड़कों की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। दरअसल बारिश के चलते काम में देरी हो रही है। तेज धूप होने पर बाकी सड़कों का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। अमूमन मानसून के समय 20 जून से 15 सितंबर तक सड़कों का निर्माण नहीं कराया जाता है। 15 दिन के बाद सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।